त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था हासिल है। वह दो दिन पहले यानी सात दिसंबर को कूचबेहार का दौरा करने वाले थे।

 
उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए त्रिपुरा से डीएसपी स्तर का एक अधिकारी पश्चिम बंगाल के कूचबेहार गया था। लेकिन ममता सरकार के अधिकारियों ने उसकी बहुत उपेक्षा की। 


त्रिपुरा के पुलिस अधिकारी से ढंग से बात भी नहीं की गई और उसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कोई जानकारी नहीं प्रदान की गई। उनसे कहा गया कि इस दौरे पर अदालत में सुनवाई चल रही है। 


इस बारे में त्रिपुरा के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें इस बारे में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी कूचबेहार का दौरा करने वाले थे। लेकिन उन्हें भी अपना दौरा रद्द करना पड़ा।