कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में आतंकवाद रोधी एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) टीम पर 06 अप्रैल को जानलेवा हमला किया गया। जिसमें एक NIA अधिकारी घायल हो गया है। NIA टीम भूपतिनगर में 2022 में इस क्षेत्र को दहला देने वाले बम विस्फोट मामले की चल रही जांच के तहत छापेमारी करने पहुंची थी। NIA टीम तलाशी अभियान शुरू किया, अचानक उनका सामना एक शत्रुतापूर्ण भीड़ से हो गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।

2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद भड़के लोग
कोलकाता  पुलिस के अनुसार, NIA टीम ने पहले दिन में बम विस्फोट मामले से जुड़े दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था और वह कोलकाता जा रही थी। जब उनके वाहन को स्थानीय लोगों ने घेर लिया था। कथित तौर पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। जिसके परिणामस्वरूप एक NIA अधिकारी घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया।

NIA का एक अधिकारी घायल 
एनआईए ने बताया कि उसका एक अधिकारी भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया। इस घटना की पृष्ठभूमि 3 दिसंबर, 2022 की है, जब भूपतिनगर में एक कच्चे घर में एक विनाशकारी विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एनआईए ने मामले की जांच की जिम्मेदारी संभाली।  NIA ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है।

डेढ़ साल पहले बम विस्फोट की घटना में जाचं करने पहुंची थी NIA
गौरतलब है कि भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में  वर्ष 2022 की 2 दिसंबर की रात बम विस्फोट हुआ था। जिसमें तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देव कुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर NIA ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ।

ये भी पढ़ें...
Punjab News: फॉर्च्यूनर में लगी आग, गनमैन के साथ जिंदा जल गए लुधियाना के ACP, सामने आई ये वजह