केरल से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही अमेठी से कांग्रेस के नेता हाजी हारून रशीद ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं अब केरल में कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ यौन शोषण और बलात्कार का आरोप लगाने वाली सरिता एस.नायर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। सरिता का दावा है कि वह चुनाव में कांग्रेस को बेनकाब करेगी।

असल में सरिता एस.नायर का आरोप है कि कांग्रेस ने राज्य में उनका यौन शोषण और बलात्कार करने वाले नेताओं को टिकट दिया है। लिहाजा वह अब उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगी। सरिता एस.नायर केरल में हुए चर्चित सोलर स्कैम की प्रमुख आरोपी हैं। इस घोटाले में नाम आने के बाद सरिता ने राज्य कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पर यौन उत्पीड़न के साथ ही बलात्कार का आरोप लगाया था। अब वही सेक्स स्कैंडल की पीड़िता सरिता एस. नायर वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

यही नहीं कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए सरिता वायनाड के अलावा एर्नाकुलम सीट से भी कांग्रेसी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। सरिता एस.नायर पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में हुए चर्चित सोलर स्कैम की प्रमुख आरोपी हैं। उस दौरान सरिता ने राज्य कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया था। सरिता नायर का कहना है कि वह चुनाव जीतने के लिए चुनाव में नहीं है। बल्कि वह इसके जरिए उन नेताओं को बेनकाब करेंगी, जो चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं।

सरिता का दावा है कि उनसे अपने ऊपर हुए शोषण के बारे में राहुल गांधी को पत्र लिखे, ताकि इस तरह के अपराधियों को टिकट न दिया जाए। लेकिन बावजूद उनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया। गौरतलब है कि सरिता पर सोलर घोटाले के तहत 28  आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं हाल ही में अमेठी से भी एक कांग्रेसी नेता नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।