मुंबई। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। उनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं। मुंबई स्थित उनका घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है लेकिन क्या आप जानते हैं बचपन के कई साल मुकेश अंबानी ने एक चॉल के एक छोटे से कमरे में बिताए हैं। चॉल से निकलर सफलता की सीड़ी चढ़ने वाले धीरूभाई अंबानी के बेटे मुकेश अंबानी आज दुनियाभर के लिए प्रेरणा हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेसमैन के बारे में बताने वाले हैं। जो कभी मुंबई के छोटी सी चॉल में रहते थे लेकिन हाल ही में उन्होंने दुबई में अभी तक की सबसे महंगी और आलीशान कोठी खरीदी है।

आखिर कौन है ये बिजनेस टाइकून

दरअसल, हम बात कर रहे हैं डेन्यूब ग्रुप (Danube Group)के अनीस साजन (Anis Sajan) की। जिन्होंने हाल में दुबई में आलीशान  कोठी खरीदकर सुर्खियां बंटोरी। अनीस मुकेश अंबानी की तरह मुंबई की चॉल में रहते थे। उन्होंने छोटी से उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद सारी जिम्मेदारी उनके भाई रिजवान और अनीस पर आ गई। अनीस ने भी हार नहीं मानी और भाई के साथ बिजनेस शुरू करने की ठानी। उन्होंने घर का खर्चा का चलाने के लिए 200 रुपए महीना सेल्समैन की तरह काम किया लेकिन वह खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते थे। इसके लिए वह भाई के साथ दुबई चले गए और वहां पर Danube Group की स्थापना की। 

1992 में व्यापार की शुरुआत

अनीष महद 21 साल की उम्र में 1992 में दुबई पहुंचे। उन्होंने Danube Group की स्थापना करने की ठानी। जहां अनीस ने डेन्यूब ग्रुप के सैनिटरी डिवीजन की स्थापना की। जबकि रिजवान ने अन्य कारोबारों में ध्यान लगाया। आज दोनों भाइयों की मेहनत और लगन से Danube Group एक बिलियन से ज्यादा का बिजनेस करता है और मीडिल ईस्ट रीजन में ये कंपनी अच्छे से फल-फूल रही है। 

ये भी पढ़ें- IIT या NIT से नहीं बल्कि गांव के इस लड़के ने बनाई...एक ही LED बल्ब से 3 अलग-अलग पॉवर की रोशनी