शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में पत्नी की करतूत सामने आई है। महिला पत्नी ने बीती रात अपने पति और चीन छोटे छोटे बच्चों को चाये नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाये पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। उसके बाद पत्नी फरार हो गई। आरोप है की महिला का पङोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले भी महिला फरार हो चुकी है। फिलहाल सभी का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है।

दरअसल घटना थाना तिलहर के नई बस्ती की घटना है। यहां के रहने वाले अब्दुल हसन की पत्नी शहनाज ने बीती रात अपने चुन बच्चों और पति को चाये मे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।चाये पीने के बाद चारों लोग रात भर बेहोश रहे। रात मे ही मौका पाते ही महिला फरार हो गई। घटना के बाद रात भर बेहोश होने के बाद सुबह सभी को होश आया और उसके बाद सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

परिजनों का आरोप है कि महिला का पङोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार पहले भी महिला भाग चुकी है। दो बार उसको ढूंढकर ला चुके है। अब बीती रात परिवार को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गई है।

वही डाक्टर अनुराग पाराशर का कहना है कि तीन बच्चे और पुरूष को अस्पताल लाया गया है। उनको घर के किसी व्यक्ति ने नशीला पदार्थ दिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। सभी का इलाज किया जा रहा है।