Make My Trip India Travel Trends Report: वर्ष 2019 में आए कोरोना वेव (Corona wave) की लहर थमने के बाद भारतीयों का यात्रा करने का रिवाज बदल गया है। आज स्थिति यह है कि भारत के लोग आध्यात्मिक और धार्मिक यात्राओं को फैमिली ट्रवेल्स की तरह करने लगे हैं। यही वजह है कि पिछले 5 सालों में यात्राओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अयोध्याा, वाराणसी, उज्जैन, केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों पर यात्राओं का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। 

 

Make My Trip India Travel Trends Report के क्या हैं आंकड़ें?
मेक माई ट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट (Make My Trip India Travel Trends Report) में उसके मंच के जरिए 10 करोड़ से अधिक ग्राहकों से प्राप्त जानकारी और उनकी अन्य जिज्ञासाओं पर गौर करने के बाद यह बात सामने आई है। इससे पता चला कि 2019 के बाद से एक वर्ष में तीन से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसारआध्यात्मिक यात्राओं में बढ़ती रुचि इसकी मुख्य वजह पाई गई है। 

 

Make My Trip India Travel Trends Report में आध्यात्मिक यात्राओं में हुई जबरदस्त वृद्धि
अब भारत के लोग यात्रा पर अधिक खर्च कर रहे हैं। टियर-2 और टियर-3 शहर की आध्यात्मिक यात्राओं को अपना रहे हैं। पिछले 2 वर्षों में धार्मिक स्थलों और उनके आसपास की यात्राओं में 97% की वृद्धि हुई है।  Make My Trip के अनुसार 2019 की तुलना में 2023 में प्रति वर्ष 3 से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25% की वृद्धि हुई है। इस समयावधि में आध्यात्मिक पर्यटन में भी वृद्धि देखी गई है। अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 585 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। इसी तरह उज्जैन और बद्रीनाथ को लेकर की गई खोज (सर्च) में क्रमशः 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

 

ake My Trip India Travel Trends Report में सप्ताहांत में घूमने वालों की संख्या ज्यादा
सप्ताहांत में घूमने वाले गंतव्यों में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में 2022 की तुलना में 2023 में 131 प्रतिशत अधिक जानकारी बटोरी गई। ऊटी और मुन्नार जैसे हिल स्टेशन भी लोकप्रिय विकल्प हैं, खासकर देश के दक्षिणी हिस्से में। दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय यात्रा खोजों में टॉप पर हैं। लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क सबसे अधिक लंबी दूरी के यात्राओं के लिए खोजे गए। 2023 में उभरते अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की सर्चिंग में कई गुना वृद्धि हुई, जिनमें हांगकांग, अल्माटी, पारो, बाकू, दा नांग और त्बिलिसी शामिल हैं। फैमिली ट्रवेलिंग बुकिंग बढ़ रही है, जहां 2022 की तुलना में 2023 में बुकिंग में 64% की वृद्धि हुई। इसके बाद उसी तुलनात्मक अवधि के लिए एकल यात्री बुकिंग में 23% की वृद्धि हुई। 


ये भी पढ़ें...
शेंगेन वीजा नियमों में बदलाव कर यूरोपीय संघ ने दी Good News- अब भारतीयों को मिलेगी ये विशेष सुविधा