भारत दुनिया भर में मशहूर है तो उसके कुछ खास कारण भी हैं। हमारी प्राचीन संस्कृति, धर्म, ज्ञान और सबसे बढ़कर अलग-अलग धर्मों और भाषाओं के लोग एक साथ रहते हैं। यही हमारे देश की सबसे बड़ी ब्यूटी है, जो पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। कमोबेश सभी मौसम आते और जाते हैं। विशाल समंदर का किनारा भी है तो रेगिस्तान भी। बर्फीले पहाड़ों की चोटी है तो पठार भी। दुनिया भर में शायद ही ऐसा कोई देश है, जहां इतनी विविधता भरी होगी। 

इन 5 वजहों से पूरी दुनिया भारत की कायल

1. 22 आधिकारिक भाषाएं

भारत ऐसा देश है, जहां 22 आधिकारिक भाषाए हैं। संविधान की 8वीं अनुसूची में आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है। पहले 14 भाषाएं थीं। बाद के वर्षों में यह बढकर 22 हो गईं। उनमे डोगरी, गुजराती, हिंदी, असमिया, तमिल, तेलुगु, उर्दू, बंगाली, बोडो, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी,  नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, मैथिली, मलयालम, मराठी, मैतेई, संथाली, सिंधी  शामिल हैं।

2. सबसे बड़ा लोकतंत्र

भारत में लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं। पूरी दुनिया में देश के चुनाव की चर्चा है। दुनिया भर के देशों की निगाहें भारत के चुनाव प्रणाली की तरफ रहती हैं, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में वोटिंग के लिए क्या मैकेनिज्म अपनाई जा रही है। यह जानने को सब लोग उत्सुक होते हैं और हमारी चुनाव प्रणाली से सबक भी लेते हैं। साल 2019 के आम चुनाव में लगभग 911 मिलियन वोटर थे।

3. पहले कहां खेला गया शतरंज?

आपको जानकर हैरानी होगी शतरंज गेम का आविष्कार देश में ही हुआ था। ऐतिहासिक प्रमाणों के मुताबिक, छठी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के शासनकाल में शतरंज लोकप्रिय खेल के रूप में जाना जाता था। भारत से ही यह खेल अरब तक गया। यूरोप तक फैला।

4. योग का इतिहास

भारतीय संस्कृति सबसे पुरानी मानी जाती है। कहा जाता है कि 5 हजार साल से पहले इस संस्कृति की नींव पड़ी थी। योग की उत्पत्ति भी उसी काल की मानी जाती है। भगवान शिव को पहला आदियोगी कहा जाता है। 

5. भारत में चार धर्मों की हुई उत्पत्ति

भारत में ही दुनिया के 4 प्रमुख धर्मों की उत्पत्ति हुई है। जिसका पालन दुनिया की 25 फीसदी आबादी करती है। उनमें हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म शामिल हैं। 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व जैन धर्म, 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व बौद्ध धर्म, 15वीं शताब्दी ईसा पूर्व सिख धर्म की स्थापना हुई थी।

ये भी पढें-ट्रक चलाते-चलाते कैसे सेलिब्रेटी बन गए राजेश रवानी? कमाई इतनी कि खरीदा नया घर, आनंद महिंद्रा भी फैन...