पांच नवंबर, 1988 को जन्मे कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण अपने 20वें जन्मदिन से कुछ महीने पहले किया था। अगस्त 2008 में शुरू हुआ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर पिछले दस साल में बुलंदियों पर पहुंच गया है। कोहली ने अभी तक भारत के लिए 73 टेस्ट, 216 वनडे और 62 टी-20 खेले हैं। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आज 30वां जन्मदिन है। उन्होंने इसे मनाने के लिए उत्तराखंड के नरेंद्र नगर को चुना है। वह गुपचुप तरीके के उत्तराखंड पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली नरेंद्रनगर के आनंदा होटल में ठहरे हैं। विराट अपने जन्मदिन पर अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर अनंत बाबा के हरिद्वार स्थित आश्रम गए थे। इस बीच, सोशल मीडिया पर 'किंग कोहली' पर जन्मदिन की शुभकामनाएं की बरसात हो रही है। 

विराट की पत्नी और सिने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट को धरती पर लाने के लिए भगवान को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'विराट को जन्म देने के लिए शुक्रिया।'

Scroll to load tweet…

पांच नवंबर, 1988 को जन्मे कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण अपने 20वें जन्मदिन से कुछ महीने पहले किया था। अगस्त 2008 में शुरू हुआ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर पिछले दस साल में बुलंदियों पर पहुंच गया है। कोहली ने अभी तक भारत के लिए 73 टेस्ट, 216 वनडे और 62 टी-20 खेले हैं। वह वनडे में सबसे तेज गति से 10,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। 

कोहली की कप्तानी में भारत ने मलयेशिया में 2008 में खेला गया अंडर-19 विश्वकप जीता था। इसके तुरंत बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। कोहली ने अपना वनडे डेब्यू 18 अगस्त, 2008 को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ किया। तब से लेकर अब तक वह रोजाना एक नया कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। 

दिल्ली के विराट कोहली को उनके फैंस 'किंग कोहली' कहते हैं। ट्विटर पर सोमवार सुबह से ही #HappyBirthdayVirat ट्रेंड कर रहा है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने कोहली को मुबारकबाद दी है। 

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कोहली को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, 'उनके हाथ में जादू की छड़ी है। वह क्रिकेट की भूख और लगातार अच्छे प्रदर्शन को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

Scroll to load tweet…

कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ ट्वीट्स...

Scroll to load tweet…

 

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…