इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी शादी की अंगूठी को चूमकर शतक को किया अनुष्का को समर्पित

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा की रोमांटिक कहानी पर एक बॉलीवुड फिल्म बन सकती है। यकीन मानिए...ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। 

विराट और अनुष्का अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बृहस्पतिवार को एक बार फिर बर्मिंघम में विराट ने खास अंदाज में अनुष्का के लिए अपना प्यार जताया। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष कर रही थी, ऐसे में विराट ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार शतक लगाया। शतक के बाद उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी को चूमते हुए पैवेलियन में बैठी अनुष्का की ओर इशारा किया। 

एक समय वह भी था, जब अनुष्का को विराट के खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोलर ने ट्रोल किया। 2014 में इंग्लैंड दौरे में विराट बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, इसके लिए सोशल मीडिया पर अनुष्का को बेवजह की आलोचना झेलनी पड़ी। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अनुष्का को विराट का लेडी लक कहा जा रहा है। 

शतक के बाद विराट ने कैसे किया प्यार का इजहार देखें वीडियो...

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

अनुष्का इस समय कोहली के साथ इंग्लैंड में हैं। भारतीय टीम पांच टेस्ट मैंचों की सीरीज खेल रही है। दोनों को यहां साथ में घूमते देखा जा सकता है। 

हाल ही में एक इंटरव्यू में कोहली ने अपने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा था, 'जिंदगी में सबकुछ अस्थायी है। यह एक दिन खत्म हो जाएगा। मेरी एक जिंदगी है। एक परिवार है। मेरे बच्चे होंगे। उन्हें मेरे सारे वक्त की जरूरत होगी। यह कुछ ऐसा है, जो स्पष्ट है और मेरे दिल के करीब है। मैं चाहता हूं मेरे करियर को कोई भी हिस्सा मेरे घर में हो। जब मेरे बच्चे बड़े होंगे मेरे घर में मेरी कोई भी ट्राफी, कोई उपलब्धि नहीं होगी।'

View post on Instagram
 

अनुष्का जल्द ही आनंद एल राय की 'जीरो' में नजर आएंगी। इसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी हैं। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ 'सुई धागा' भी कर रही हैं।