Sushma Swaraj News
(Search results - 3)NewsAug 7, 2019, 1:04 AM IST
इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला विदेश मंत्री रही सुषमा, महज 25 साल में बनीं हरियाणा में कैबिनेट मंत्री
सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक करियर शुरूआत आपातकाल के दौरान की थी। हालांकि वह पेशे से वकील थी। लेकिन उन्होंने राजनीति में लंबी पारी खेली। वह पहली बार 1977 में हरियाणा से विधायक चुनी गईं। महज 25 वर्ष की उम्र में वह तत्कालीन राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी थी। वह 1977-1979 में हरियाणा में चौधरी देवी लाल की सरकार में श्रम मंत्री रही।
NewsAug 7, 2019, 12:25 AM IST
अपने नेक कार्यो के लिए भारत ही नहीं दुनिया में याद की जाएंगी सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज ऐसी पहली विदेश मंत्री रही जिन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी कराई और सोशल मीडिया में आने वाली शिकायतों को तुरंत सुना और उसका निवारण किया।
विदेश मंत्री के तौर पर उनके कार्यों को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया याद रखेगी। सुषमा स्वराज को मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में माना जाता था। उन्होंने अपने विदेश मंत्री के कार्यकाल के दौरान आतंकवाद के मुद्दे पर पूरे पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया।NewsAug 6, 2019, 11:54 PM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।