Vaishno Devi
(Search results - 6)NewsDec 24, 2018, 7:55 PM IST
वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा शुरू
मां वैष्णो देवी के भक्तों का पांच साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने माता वैष्णो देवी से भैरो घाटी तक बनाया गया रोपवे मां श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया। 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस रोपवे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी गरवेंटा और एक भारतीय कंपनी ने मिलकर किया है। इस रोप-वे से कुल 45 श्रद्धालु एक समय में भवन से भैरो मंदिर जा सकते है। रोपवे के शुरू होने से वैष्णो देवी से भैरो घाटी का ढाई किलोमीटर का कठिन रास्ता सिर्फ 2.5 मिनट का रह जाएगा।
NewsDec 21, 2018, 7:43 PM IST
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को क्रिसमस पर मिलेगा उपहार
वैष्णो देवी दरबार से भैरानाथ मंदिर का रास्ता काफी कठिन माना जाता है। यहां खड़ी चढ़ाई होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।
NewsDec 21, 2018, 7:25 PM IST
वैष्णो देवी के भक्तों को 25 दिसंबर को मिलेगा खास तोहफा
वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को इस साल क्रिसमस के अवसर पर खास तोहफा मिलने वाला है। अब भैरोघाटी दर्शन करने वाले श्रद्धालु रोपवे (केबल कार) से जा सकेंगे। 25 दिसंबर को रोपवे सर्विस आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। यह सेवा वैष्णो देवी के दरबार से भैरोनाथ मंदिर तक मिलेगी। 24 दिसंबर को इसका उद्घाटन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक करेंगे।
NewsDec 21, 2018, 1:37 PM IST
वैष्णो देवी के भक्तों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
आईआरसीटीसी ‘माता वैष्णो देवी’नाम से एक टूर पैकेज मुहैया करा रही है। यह पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। यह पैकेज दिल्ली से शुरू होगा। यानी अगर आप इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली आना होगा। ट्रेन रात को दिल्ली से 8.50 बजे चलेगी।
NewsDec 12, 2018, 4:13 PM IST
वैष्णो देवी धाम में मौसम की पहली बर्फबारी
वैष्णो देवी धाम में त्रिकुटा पर्वतों के बाद मंदिर भवन में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। वैष्णो देवी भवन का आंगन और यात्रा मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर बिठ गई है। श्रद्धालु माता के दर्शनों के साथ-साथ बर्फबारी का भी पूरा आनंद उठा रहे हैं। बारिश के कारण कटरा में भी ठंड बढ़ गई है। भवन मार्ग पर सर्द हवाएं चल रही है। बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा फिलहाल सामान्य तरीके से चल रही है। सर्दियों की यह भवन पर पहली बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण कटरा से भवन तक हेलीकॉप्टर सेवाएं फिलहाल रोक दी गई हैं। हालांकि पैदल यात्रा जारी है।
NewsAug 28, 2018, 4:36 PM IST
वैष्णों देवी के भक्तों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
वैष्णों देवी की चढ़ाई के लिए खच्चरों का सहारा लेने वाले लोगों को खच्चर मालिकों की मनमानी से बचाने की भी व्यवस्था की गई है। इन खच्चरों में एक चिप लगाई जाएगी ताकि इनकी लोकेशन को ट्रेस किया जा सके।