वाकर
(Search results - 1)ViewsDec 24, 2018, 2:54 PM IST
इस मुस्लिम गायक ने गाया था भगवान श्रीकृष्ण का अद्वितीय भजन: आज है उनका जन्मदिन
मन तड़पत हरि दर्शन को आज...... फिल्म बैजू बावरा का यह गीत आज भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में गाए गीतों में सबसे अद्भुत और भावपूर्ण है। इसके गायक थे ‘फीको’, जिन्हें दुनिया मोहम्मद रफी के नाम से जानती है। मखमली आवाज वाले रफी साहब का दिल इतना नर्म था कि वह कई वर्षों तक अपने पड़ोस में रहने वाली बेसहारा विधवा को नकली नाम से मनीऑर्डर भेजते रहे। यह सिलसिला तब खत्म हुआ जब एक बार मनीऑर्डर तय समय पर नहीं पहुंचा और वह महिला पोस्ट ऑफिस पहुंची। तब उसे पता चला कि पैसे भेजने वाले शख्स खुद मोहम्मद रफी थे, जिनका अब देहांत हो गया है।
ऐसे सोने के दिल वाले रफी साहब के जन्मदिन पर सारे संगीतप्रेमियों को माय नेशन की ओर से एक भावभीनी सुरीली बधाई :-