लाइफ़स्टाइल। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने परिवार संग कश्मीर में हैं। सोशल मीडिया में सचिन तेंदुलकर कश्मीर वेकेशन को एंजॉय करते हुए बहुत से फोटोज शेयर कर रहे हैं। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में वेकेशन एंजॉय करना किसी सपने से कम नहीं है। अगर आप भी कश्मीर के इन फोटोज को देखेंगे तो यहां जरूर जाना चाहेंगे। जानिए जम्मू कश्मीर में कौन- सी जगह हैं जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करनी चाहिए।

 सपनों जैसा दिखता है खूबसूरत गुलमर्ग

जब भी जम्मू कश्मीर का नाम लिया जाता है तो गुलमर्ग सबसे पहले याद आता है। ये एक हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढके हुए पहाड़, झीलें, अल्पाइन ट्री आंखों को किसी जन्नत जैसा एहसास कराते हैं।  गुलमर्ग को स्कीइंड डेस्टिनेश के रूप में जाना जाता है। अगर आपने जम्मू कश्मीर जाने का प्लान कर लिया है तो गुलमर्मग को टॉप में रखना ना भूलिएगा।

 
सोनमर्ग है अच्छा टूरिस्ट प्लेस

जम्मू कश्मी में एक या दो नहीं बहुत से ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जिन्हें मिस करने का आपको मलाल रह सकता है। सोनमर्ग भी जम्मू कश्मीर का खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आपको कोल्होई पीक के साथ ही सिरबल पीक मिलेगी। 



वैष्णों मां के कर सकते हैं दर्शन

अगर आपने जम्मू कश्मीर का एक सप्ताह से ज्यादा का प्लान बनाया है तो आप देवी वैष्णों मंदिर भी जा सकते हैं। ये मंदिर त्रिकुटा की पहाड़ियों पर बना है। अगर आप पैदल चलने में सक्षम नहीं है तो हेलीकॉप्टर, पालकी या फिर बैटरी कार से पहाड़ी के ऊपर जा सकते हैं। 

श्रीनगर में डल लेक की सैर

 डल झील को जम्मू और कश्मीर की फेमस लेक के नाम से जाना जाता है। अगर आप खूबसूरत शाम का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो श्री नगर की ओर जरूर रुख कीजिए। खूबसूरत डल लेक में लाखों पर्यटक आते हैं।

अमरनाथ गुफा में दर्शन

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए अमरनाथ गुफा को जाना जाता है। यहां हर साल अनगिनत लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आपका भी भगवान शिव के दर्शन करने का मन है तो यहां जरूर आएं।

ये भी पढ़ें: अंबानी परिवार को पसंद है जंगल वेकेशन,ये हैं फैमली के फेवरेट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन...
जंगल थीम' में होगा अनंत-राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन........