ट्रेवल डेस्क। उमस भरी गर्मियों में ऐसी जगह जाने का मन करता है जहां ठंडक और सुकून मिले। अगर आप कश्मीर की बर्फबारी में नहीं जाना चाहते हैं तो देश के ठंडे स्थानों को चुन सकते हैं। जानिए देश के ठंडे स्थान जहां मई और जून में जाना परफेक्ट डिसीजन होगा। 

गर्मियों में ठंडक का एहसास करता है सिक्किम का Gangtok 

सिक्किम की खूबसूरत राजधानी Gangtok अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। गंगटोक में दुनिया की तीसरी ऊंची चोटी है। यहां सैलानी केबल राइड के साथ ही एडवेंचर करना पसंद करते हैं। मई या जून में आप  Gangtok जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां का तापमान मई या जून में12-25 डिग्री से. या उससे कम होता है। मई और जून में  Gangtok का प्लान कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि ये पीक सीजन है। उसी के हिसाब से घूमने की तैयारी करें। 

केरल का हिल स्टेशन मुन्नार है बेहद खूबसूरत 

केरल का स्टेशन मुन्नार मई या जून में घूमने के लिए अच्छा स्पॉट है। यहां का तापमान भी 20 से 22 डिग्री से. के बीच में रहता है। आप मुन्नार में एरविकुलम पार्क के साथ ही कुंडला झील घूम सकते हैं। मुन्नार का ईको पॉइंटल सी लेवल से करीब 600 फीट ऊंचा है। आपको इसके लिए 15 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी। प्राकृतिक नजारे और चाय के बागान देखने के लिए मुन्नार जरूर जाएं। 

 अरुणाचल प्रदेश में देख आएं वॉटर फॉल और तवांग मठ

गर्मियों में कूल प्लेस कि लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश भी शामिल है। अगर आप गर्मियों में अरुआचल प्रदेश जाते हैं तो आपको यहां भी ठंडक का एहसास होगा। नूरानांग फॉल्स को देश का खूबसूरत फॉल्स माना जाता है। आप अरुणाचल प्रदेश का तवांग मठ भी घूम सकते हैं। चूंकी यहां का तापमान गर्मियों में 19 डिग्री से. के करीब होता है तो आपको वाकई बहुत सुकून मिलेगा। 

 

 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें