CBOI Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। यहां 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए फिर से अप्लीकेशन मांगे गए हैं। ये पद सफाई कर्मचारी या सब स्टाफ के हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाना होगा।

फिर से खोला जाएगा लिंक
आपको बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ये भर्तियां काफी समय पहले निकाली थीं और इनके लिए अप्लाई भी बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोला जाएगा। इसके साथ ही इस बार एप्लीकेशन फार्म  21 जून से शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 जून 2024 है। इस टाइम लिमिट के भीतर बताए गए फारमेट में ही अप्लाई करना होगा। एडिट विंडो भी 21 जून को ही खुलेगी और 27 जून को बंद हो जाएगी। जो लोग पहले ही अप्लाई कर चुके हैं, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। 

इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी के कुल 484 पदों पर भर्ती की जाएगी। जहां तक ​​योग्यता की बात है तो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कैंडिडेटों को इन पदों के लिए अपलाई कर सकते हैं।

क्या है सेलेक्शन प्राॅसेस?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सफाई कर्मचारी के पद पर चयन ऑनलाइन एग्जाम और लोकल लैंग्वेज एग्जाम के जरिए किया जाएगा। ऑनलाइन एग्जाम IBPS द्वारा आयोजित की जाएगी जबकि लोकल लैंग्वेज एग्जाम बैंक द्वारा लिया जाएगा। चयन मेरिट के आधार पर होगा। दोनों एग्जाम्स में मिनिमम कट ऑफ नंबर पाने वाले कैंडिडेट का चयन अंतिम माना जाएगा। ऑनलाइन एग्जाम 70 नंबर का और लाेकल लैंग्वेज एग्जाम 30 नंबर का होगा। 

अप्लाई करते समय कितनी लगेगी फीस?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेटों को 850 रुपये फीस देनी होगी। इसके अलावा SC/ST/PH और भूतपूर्व सैनिकों के कैंडिडेटों को 175 रुपये फीस देनी होगी। इस बारे में कोई अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिस को चेक कर सकते हैं। एग्जाम डेट अभी घोषित नहीं की गई है, कुछ दिनों में इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। बेहतर होगा कि आप समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट मिस न हो। 


ये भी पढ़ें...
Savings Account Close: 30 जून के बाद बंद हो जाएंगे इस बैंक के सेविंग अकाउंट, जानें क्या है असली वजह?