BSF HCM, ASI स्टेनो एडमिट कार्ड 2025 जारी! PET, PST परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट अभी डाउनलोड करें। जानें पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश।
BSF Admit Card 2025 for HCM, ASI Steno: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्टेरियल (HCM) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI) स्टेनो पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए BSF HCM एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। कुल 1,526 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSF HCM एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिसियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन में "BSF HCM/ASI स्टेनो एडमिट कार्ड 2025" लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें... EPFO और ITR की डेडलाइन करीब – क्या आपने ये 3 जरूरी काम कर लिए? नहीं किया, तो जल्दी करें, वर्ना...
BSF Admit Card 2025: कैंडिडेटों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड पर सभी विवरण जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में BSF अधिकारियों से संपर्क करें।
- फोटो आईडी प्रूफ अनिवार्य (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि)।
- परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
BSF में क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
- लिखित परीक्षा (CBT): सामान्य ज्ञान, तर्क और तकनीकी कौशल का मूल्यांकन।
- स्किल टेस्ट: स्टेनोग्राफर पदों के लिए टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट।
- डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन: पात्रता की पुष्टि।
- मेडिकल चेकअप: अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण।
नियमित रूप से यहां चेक करते रहें अपडेट
कैंडिडेटों को सलाह दी जाती है कि वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें। जल्द ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं!
यह भी पढ़ें... Women's Day 2025 पर बड़ा धमाका! सरकार देगी डबल रकम, जानें किसे मिलेगा फायदा?
Last Updated Mar 5, 2025, 4:45 PM IST