CBSE Board 12th Results 2024: सीबीएसई अपने 12वी पास या फेल स्टूडेंटों को एक खास सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जो भी स्टूडेंट अपने स्कोर बोर्ड से संतुष्ट न हो उसके लिए सीबीआई की ओर से ये सुविधा दी जा रही है। जिसमें कहा गया है कि अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट छात्र स्कोर के वेरिफिकेशन और आंसर रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वे अपनी इवैल्युएटेड आंसर सीट की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं और अपने आंसर रिवैल्युएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

CBSE Board 12th Results 2024: पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?
सीबीएसई के 12वीं रिजल्ट के स्कोरकार्ड में छात्रों के नाम, रोल नंबर, विषय-विशिष्ट अंक, समग्र ग्रेड और अन्य प्रासंगिक डेटा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। एग्जाम पास आउट होने के लिए छात्रों को प्रत्येक सब्जेक्ट के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत स्कोर की आवश्यकता होती है।

CBSE Board 12th Results 2024: स्कोर वेरीफिकेशन कब और कैसे करें?

  • सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के स्कोर वेरीफिकेशन के लिए कोई भी स्टूडेंट रिजल्ट आउट होने की डेट से 4 दिन से 8 तक कर सकते हैं।
  • इवैल्युएटेड आंसर सीट की फोटोकॉपी (स्कैन की हुई) पाने के लिए  रिजल्ट आउट होने की डेट के 19वें दिन से 20वें दिन तक अप्लाई किए जा सकते हैं।
  • आंसर रिवैल्युएशन के लिए रिजल्ट जारी होने की डेट के 24वें  से 25वें दिन तक कर सकते हैं।
  • सभी एक्टिविटीज टाइम बाउंड है। इनका लाभ केवल ऑनलाइन ही उठाया जा सकता है। 
  • टाइम लिमिट के बाद कोई भी एप्लीकेशन बोर्ड द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह इंपार्टेंट एग्जाम सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है।

CBSE Board 12th Results 2024: कब हुई थी परीक्षाएं?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की थी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं। 39 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं, जो सुबह 10.30 बजे शुरू हुईं और पेपर की अवधि के आधार पर दोपहर 12.30 बजे या 1.30 बजे समाप्त हुईं। पिछले साल 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 12 मई को घोषित किए गए थे।


ये भी पढ़ें...
CBSE Board 12th Results 2024: लड़कों से ज्यादा पास हुईं लड़कियां- डिजिलॉकर एकाउंट एक्सेस के लिए अपनाएं तरीके