National Career Service portal: सरकारी जॉब पोर्टल नेशनल करियर सर्विस (NCS) पर 2023-24 में जॉब पोस्टिंग 3 गुना बढ़ गइ्र है। अब प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को भी इस पोर्टल से जोडऩे की तैयारी। सरकार के नेशनल कॅरियर सर्विस पोर्टल पर वर्ष 2023-24 में 1.0924161 करोड़ जॉब लिस्टेड हुईं। चौंकाने वाली बात यह है कि वैकेंसी की अपेक्षा रजिस्ट्रेशन करने वालों का आंकड़ा बहुत कम है। इस पोर्टल के रिकार्ड के अनुसार नौकरी के लिए वैकेंसी तो एक करोड़ के पार हैं लेकिन अप्लाई करने वाले रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स की संख्या मात्र 87 लाख 27 हजार 900 है। 

NCS पोर्टल पर रजिस्टर्ड कैंडिडेट से ज्यादा हैं जॉब वैकेंसी
नेशनल करियर सर्विस (NCS) पर लिस्टेड वैंकेंसीज में ये एक दिलचस्प आंकड़ा दर्शा रहा है। NCS डेटा से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध नौकरियां नौकरी चाहने वालों की तुलना में काफी अधिक थीं। NCS डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर्ड जॉब चाहने वालों का आंकड़ा 87,27,900 है, जबकि जॉब वैकेंसी 1,092,4161 हैं।

NCS पोर्टल पर जॉब में हुई तीन गुना की ग्रोथ
आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि FY24 में पोर्टल पर उपलब्ध जॉब की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 214 प्रतिशत या करीब 3 गुना ज्यादा है। एंप्लायर्स की ओर से पोर्टल पर पोस्ट की गई  वैकेंसी वित्त वर्ष 2024 में 1,092,4161 हैं जबकि वित्त वर्ष 2023 में 34,81,944 थीं। हालांकि इसके विपरीत जॉब सीकर की वृद्धि वित्त वर्ष 2023 में 57,20,748 से मात्र 53 प्रतिशत ही थी, जो वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर 87,20,900 हो गई।

NCS पोर्टल पर सबसे ज्यादा वैकेंसी फाईनेंस और बीमा क्षेत्र में
वित्त वर्ष 2024 में NCS पोर्टल पर लिस्टेड जॉब वैकेंसियों की सबसे अधिक संख्या वित्त और बीमा क्षेत्र में 46,68,845 वैकेंसी थीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 134 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद संचालन और सहायता क्षेत्र (Operations and Support Area) में 14,46,404 लिस्टेड वैकेंसी थीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 286% अधिक थी।  सिविल और निर्माण क्षेत्र में 11,75,900 वैकेंसी में तेजी देखी गई, जबकि वित्त वर्ष 2023 में केवल 9396 वैंकेंसी थीं। अदर सर्विस एक्टिविटीज में वैकेंसी में वित्त वर्ष 2024 में 199% की ग्रोथ देखी गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 3,58,177 की तुलना में 10,70,206 वैकेंसी थीं।

NCS पोर्टल पर मैनुफैक्चिरंग जॉब में दिखी ग्रोथ
एनसीएस डेटा से यह भी पता चलता है कि मैनुफैक्चरिंग के लिए जॉब्स वैकेंसी में ग्रोथ वित्त वर्ष 2024 में वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 526% की ग्रोथ के साथ 6,89,466 वैकेंसी दिखीं, जो 1,10,175 है। इसी तरह आईटी और संचार, परिवहन और भंडारण, शिक्षा और विशेष पेशेवर सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों में वैकेंसियों में ग्रोथ हुई है। 

NCS पोर्टल पर 10वीं पास से लेकर PHD धारकों तक के लिए है जॉब
12वीं पास के लिए 68,77,532 वैकेंसी पोस्ट की गईं जो वित्त वर्ष 2023 से 179% अधिक थीं। 10वीं पास या उससे नीचे के लिए 27,04,280 जॉब पोस्ट की गईं, जो पिछले वर्ष से 452% अधिक थीं। ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए वित्त वर्ष 2024 में 4,02,192 जॉब पोस्ट की गईं, जो पिछले वर्ष से 378 प्रतिशत अधिक थीं। ग्रेजुएट के लिए 7,33,277 वैकेंसियां थीं, जो वित्त वर्ष 2023 से 129% अधिक थी। जो लोग पोस्ट ग्रेजुएट, पीएचडी या पीजी डिप्लोमा धारक थे, उनके लिए वित्त वर्ष 2013 से 60,531 जॉब्स 123% अधिक हैं।

NCS पोर्टल पर एक्टिव हैं 15,64,800 एंप्लायर 
सरकारी पोर्टल के आंकड़ों से पता चलता है कि हर कैटेगरी की जॉब चाहने वालों के लिए पर्याप्त नौकरियां उपलब्ध थीं। कम कुशल और कम वेतन वाले जाॅब्स की मांग अधिक थी। एनसीएस जॉब पोर्टल पर 15,64,800 एंप्लायर एक्टिव हैं, जो वित्त वर्ष 2023 से 89 % ज्यादा हैं। 



ये भी पढ़ें...
RBI सख्त रूल्स - अब ग्राहक को लोन सारे ऑप्शन की जानकारीं देंगी कर्ज देने वाली कंपनियां