नई दिल्ली। भारत में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। सूरज की किरणे सुबह के समय से ही अपने तल्ख तेवर दिखानी शुरू कर देती है। जिससे पूरा देश सूजर की तपिश से धधक रहा है। नॉर्थ इंडिया के सभी प्रदेशों में त्राहिमाम मचा हुआ है। जेष्ठ मास मे होने वाले नौतपा का अभी तीसरा दिन ही बीत रहा है और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लोगों के दिलोदिमाग में यह सवाल कौंधने लगा है कि आखिर अभी कब तक आसमान से इसी तरह आग बरसती रहेगी। क्योकि सोमवार को राजस्थान में तो टेंप्रेचर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नार्थ इंडिया के अधिकांश राज्याें में गर्मी का कहर जारी है। देश के आधे हिस्से में टेंप्रेचर 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। महाराष्ट्र के अकोला में तो जिला प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ गई।

 

पहाड़ों पर भी छूट रहे पसीने 
जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। कश्मीर के काजीगुंड में रविवार को 43, कोकरनाग में 22 और जम्मू संभाग के भद्रवाह में 23 साल बाद मई में दूसरा सबसे हाईएस्ट टेंप्रेचर रिकार्ड किया गया। प्रदेश के सभी पहाड़ों पर भी दिन का पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में मैक्सिमम टेंप्रेचर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

 

अभी 4 दिन तक जारी रहेगा गर्मी का कहर
IMD की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और वेस्ट यूपी में तीन दिन तक रेड अलर्ट चलेगा। उसके बाद से हर एक क्षेत्र से तापमान घटना शुरू हो जाएगा। इंटेंसिटी रहेगी लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन कम होने लगेगा, क्योंकि थोड़ा पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इसके कारण टेंप्रेचर धीरे-धीरे  घटेगा। ईस्ट राजस्थान और वेस्ट एमपी में यह स्थिति 2 दिन तक रहेगी।

 

 

दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में कब तक गर्मी रहेगी?
मौसम कार्यालय के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 29 मई तक गर्मी का कहर यू ही जारी रहेगा। अगले 4 दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रात में भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के तट से टकराने के बाद इन इलाकों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पूर्वाेत्तर के राज्यों और वेस्ट बंगाल के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

 


ये भी पढ़ें...
ये है बेस्ट सेविंग प्लान-सिर्फ 250 रुपये प्रतिदिन करें इन्वेस्ट और पाएं 24 लाख…स्कीम का ये है पूरा डिटेल