Sebi Chief Madhabi Puri Buch: अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने हाल ही में अडानी मनी साइफनिंग घोटाले में शामिल विदेशी संस्थाओं में सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की हिस्सेदारी का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद माधबी पुरी बुच चर्चा में आ गई हैं। वह सेबी की पहली महिला चेयरपर्सन हैं और 1 मार्च 2022 से इस पद पर कार्यरत हैं। सेबी चेयरपर्सन बनने से पहले उनको अप्रैल 2017 में सेबी में पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Directors) नियुक्त किया गया था।

कौन हैं माधबी पुरी बुच?
माधबी पुरी बुच का जन्म 1966 में हुआ था। उनके पिता कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करते थे और मां पॉलिटिकल साइंस में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त शिक्षाविद थीं। माधबी ने दिल्ली और मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बैचलर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंडियन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद (IIM, Ahmedabad) से MBA किया।

माधबी और धवल की कब हुई शादी?
18 साल की उम्र में माधबी की सगाई धवल बुच से हुई, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में टॉप पोस्ट पर कार्यरत थे। 21 साल की उम्र में उन्होंने शादी की। माधबी ने हमेशा अपने परिवार को अपनी ताकत माना और अपने पति को अपना मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया है।

माधबी पुरी बुच ने कहां से की कैरियर की शुरूआत?
MBA करने के बाद माधबी ने NGO और 1989 में ICICI बैंक में काम शुरू किया। 2006 में ICICI सिक्योरिटीज में शामिल हो गईं। फरवरी 2009 से मई 2011 तक कंपनी की प्रबंध निदेशक और CEO रहीं। 2011 से 2017 के बीच उन्होंने ज़ेनसार टेक्नोलॉजीज, इनोवेन कैपिटल और मैक्स हेल्थकेयर जैसी कई कंपनियों के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम किया। बुच इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (ISDM) की स्वतंत्र निदेशक रह चुकी हैं और न्यू डेवलपमेंट बैंक के सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं।

कौन है धवल बुच?
धवल बुच ब्लैकस्टोन और अल्वारेज़ एंड मार्सल में सीनियर कंस्लटेंट  हैं और गिल्डन के बोर्ड में नॉन-ईग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT-D) से ग्रेजुएट की पढ़ाई की और यूनिलीवर में ईग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम किया। हाल ही में, माधबी और धवल बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों को निराधार बताते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उनकी वित्तीय स्थिति पूरी तरह से पारदर्शी है और सभी आवश्यक खुलासे पहले ही सेबी को उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

 


ये भी पढ़ें...
कौन हैं जलपरी लुआना अलोंसो? इतनी खूबसूरत कि 'ओलंपिक विलेज' से निकाला...पेरिस से पराग्वे तक बवाल, क्या है सच?