PM Awas Yojana Online Apply: पीएम आवास योजना के तहत अगर आप भी अपना घर पक्का बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपका पात्र होना जरूरी है। अगर आप पात्रता रखते हैं तो फिर उससे संबंधित सारे डाक्यूमेंट एकत्र करिए और सीधे ऑनलाइन अप्लाई कर दीजिए। ऑनलाइन एप्लाई करने के बाद आपके सारे डाक्यूमेंट की जांच होगी। ग्राम प्रधान और तहसील से रिपोर्ट मांगी जाएगी। उसके बाद आपकों आवास योजना के लाभार्थी के रूप में चयनित किया जाएगा। चयनित होने के बाद मकान बनाने के लिए मिलने वाले पैसे को आपके एकाउंट में किश्तों में ट्रांसफर किया जाएगा। हम बताने जा रहे हैं कि आप पीएम आवास के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

PM Awas Yojana Online Apply के लिए अपनाएं ये तरीके

  1. सबसे पहले  पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana)  के आधिकारिक वेबसाइट  https://pmayg.nic.in पर जाएं।
  2. मेन पेज पर MANU पर जाएं। यहां नागरिक मूल्यांकन (citizen assessment) वाले आप्शन पर क्लिक करना है।
  3. क्लिक करते ही ड्रॉप डाउन मेन्यू(Drop down menu) का पेज खुलेगा। जहांऑनलाइन अप्लाई का विकल्प चुनना है।
  4. वहां पर 4 आप्शन दिखाई देंगे। आपको अपनी आवश्यकतानुसार ऑप्शन का चयन करना है।
  5. अगले पेज पर आधार कार्ड का डिटेल डालकर वेरीफाई करना होगा। जिसके लिए चेक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. अगले पेज के सभी काॅलम को ध्यान से पढ़ना है, फिर अपना डिटेल भरना है। 
  7. एप्लीकेशन फार्म में स्टेट से लेकर घर के पते तक की सारी डिटेल सही-सही भरें।
  8. जब रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भर जाए तो इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें।
  9. अब आपका पीएम आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रॉसेस पूरा हो गया।

PM Awas Yojana के लिए अप्लाई करने से पहले क्या करना है जरूरी?
यदि आपकी सारी जानकारी सही होगी और आप पात्रता रखते होंगे तोआपको सरकार की तरफ से घर बनाने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। इसके लिए अप्लाई करने से पहले एक बार अपनी पात्रता अवश्य जांच लीजिए। 

ये भी पढ़ें...
PM Awas Yojana Apply: इन 6 डाक्यूमेंट वाले ही कर पाएंगे पीएम आवास के लिए अप्लाई-क्या आपके पास हैं?