Aadhar Card Update: जब भी हमसे कोई पहचान पत्र मांगा जाता है, तो हमारा पहला विचार आधार कार्ड की ओर जाता है। चाहे सरकारी हो या गैर-सरकारी काम, आधार कार्ड आज हर जगह जरूरी हो गया है। इसलिए, यह सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है कि आपके आधार कार्ड पर दी गई सभी जानकारियां सही और करेक्ट हों। 

बिना डाक्यूमेंट के क्या अपडेट हो जाएगा आधार कार्ड?
आधार कार्ड में आपका नाम, डेट ऑफ और एड्रेस जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। अगर आप किसी कारणवश अपना घर बदल रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में अपना नया एड्रेस अपडेट करवा लेना चाहिए ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आमतौर पर आधार कार्ड में कोई भी डिटेल अपडेट करने के लिए कुछ डाक्यूमेंट की जरूरत होती है, लेकिन अब आप बिना किसी डाक्यूमेंट के भी अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं, वो भी घर बैठे।

 Aadhar Card में कैसे अपडेट करें एड्रेस?

  • 1. सबसे पहले आपको UIDAI के ऑफिसियल पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाना होगा।
  • 2. लॉगिन ऑप्शन में जाकर अपने आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • 3. इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को फिल करें।
  • 4. अब आधार अपडेट सेक्शन में जाकर "Head Of Family (HOF) बेस्ड आधार अपडेट" पर क्लिक करें।
  • 5. यहां आपको अपने परिवार के मुखिया का आधार नंबर डालना होगा।
  • 6. इसके बाद आपको अपडेट फीस का पेमेंट करना होगा।
  • 7. फीस पेमेंट करने के बाद, आपकी रिक्वेस्ट परिवार के मुखिया के पास जाएगी।
  • 8. जैसे ही परिवार का मुखिया इस रिक्वेस्ट को स्वीकृत करेगा, आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।

फ्री आधार अपडेट का कैसे उठाएं लाभ?
UIDAI ने आधार यूजर्स के लिए 14 सितंबर 2024 तक फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट करने की सुविधा दी है। हालांकि, अगर आप ऑफलाइन आधार अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 50 रुपये प्रति अपडेट का चार्ज देना होगा। इसलिए अगर आपको अपने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का अपडेट कराना है, तो इसे ऑनलाइन करने पर विचार करें और फ्री सुविधा का लाभ उठाएं।

 


ये भी पढ़ें...
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल तुरंत कर दें बंद वर्ना हो जाएंगे बीमार! जानें इसके 4 सुरक्षित और हेल्दी ऑप्शन