नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए सूचना विवरणिका (Information Brochure) जारी कर दी है। इस ब्रोशर में रजिर्स्टेशन प्रॉसेस, एग्जाम डेट, रिजल्ट की घोषणा, एग्जाम पैटर्न, इलेजबिलिटी क्राइटेरिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

GATE 2025 रजिस्ट्रेशन डेट क्या है?
GATE 2025 एग्जाम के लिए रजिर्स्टेशन प्रॉसेस 24 अगस्त 2024 से शुरू होगा और 26 सितंबर 2024 को समाप्त होगा। लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 7 अक्टूबर 2024 रखी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार GATE 2025 की ऑफिसियल वेबसाइट https://gate2025.jitr.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फार्म फिल कर सकते हैं।

एग्जाम और रिजल्ट डेट क्या हैं? 
GATE 2025 की परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम तीन घंटे के पीरियड का होगा और रिजल्ट 19 मार्च 2025 को घोषित किए जाएंगे।

एग्जाम पैटर्न और इलेजबिलिटी क्राइटेरिया क्या है? 
GATE 2025 में कुल 30 पेपर होंगे, जो पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप  के होंगे और एग्जाम का माध्यम अंग्रेजी होगा। कैंडिडेट्स को एक या दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें केवल एक एप्लीकेशन फार्म ही भरना होगा।

क्या है पात्रता?
पात्रता की बात करें तो, कोई भी कैंडिडेट जो वर्तमान में किसी भी ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे अधिक वर्षों में पढ़ाई कर रहा है या इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्कीटेक्चर, साइंस, कामर्स, आर्ट, या ह्यूमिनटीज में किसी सरकारी मान्यता प्राप्त डिग्री प्रोग्राम को पहले ही पूरा कर चुका है, वह GATE 2025 के लिए पात्र है। इस एग्जाम के लिए किसी प्रकार की एज लिमिट नहीं है।

GATE का क्या है महत्व? 
GATE एग्जाम एक नेशनल लेवल का एग्जाम है, जो विभिन्न ग्रेजुएट-लेवल सब्जेक्ट्स में कैंडिडेटों के ज्ञान का आकलन करती है। GATE स्कोर का यूज मास्टर और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए किया जाता है, साथ ही यह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट्स और पब्लिक सेक्टर के अंडरटेकिंग (PSUs) द्वारा भर्ती के लिए भी यूज होता है।

किस आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाते हैं कैंडिडेड?
कई PSUs, जैसे कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और कोल इंडिया लिमिटेड (CIL), GATE स्कोर के आधार पर कैंडिडेटों को शॉर्टलिस्ट करते हैं। अगर आप GATE 2025 के लिए अप्लाई करने की योजना बना रहे हैं, तो टाइम लिमिट को ध्यान में रखते हुए जल्दी रजिस्ट्रेशन करें और अपनी परफारमेंश के लिए बेस्ट तैयारी करें।


ये भी पढ़ें...
हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में कब-कब पड़ेंगे वोट, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल