Iran-Israel tensions: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने  इज़राइल पर एक दर्जन से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें लांच कर दी है। ईरान के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके बाद पूरे मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद गर दया गया है। कई उड़ानें रद्द की गईं है और कईयों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वर्तमान में इज़राइल, जॉर्डन, इराक और लेबनान सभी ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की घोषणा की है। इससे पहले दिन यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क से तेल अवीव के लिए अपनी उड़ाने रद्द कर दी थीं। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो इजरायल का साथ देता रहेगा। दूसरी तरफ इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान द्वारा लॉन्‍च ड्रोन कुछ ही घंटों में अपने लक्ष्‍य पर पहुंच जाएंगे।

हवाई क्षेत्र बंद होने से प्रभावित उड़ानों पर एक नज़र - तेल अवीव बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा -

  1. A3928 एथेंस (ATH) एजियन एयरलाइंस 320 रद्द
  2. LY548 एथेंस (ATH) एल अल 738 रद्द
  3. IZ284 प्राग (PRG) इलेक्ट्रा एयरवेज A320 (LZ-EAH) डायवर्ट किया गया।
  4. 6H726 बुडापेस्ट (BUD) एरोइटलिया B738 (YR-HLA) रद्द
  5. X7502 ओस्लो (OSL) चैलेंज एयरलाइंस B744 (OO-ACF) रद्द
  6. LY558 सोफिया (SOF) EI AI 738 रद्द
  7. LY576 बुखारेस्ट (OTP) EI AI 738 रद्द
  8. LO151 वारसॉ (WAW) लॉट 7M8 रद्द किया गया
  9. ET3414 अदीस अबाबा (ADD) इथियोपियाई एयरलाइंस 73F रद्द
  10. LY288 मिलान (MXP) EI AI 738 रद्द
  11. W43257 बुखारेस्ट (OTP) विज़ एयर A321 (HA-LXD) रद्द
  12. UA84 न्यूयॉर्क (EWR) यूनाइटेड एयरलाइंस B78X (N12021) रद्द
  13. FZ1549 दुबई (DXB) फ्लाईदुबई 7M8 रद्द
  14. AC80 टोरंटो (YYZ) एयर कनाडा B788 (C-GHQY) रद्द

 

जॉर्डन अमान क्वीन आलिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 

  1. BA312 लंदन (LHR) ब्रिटिश एयरवेज़ A20N को डायवर्ट किया गया
  2. BA312 लंदन (LHR) ब्रिटिश एयरवेज़ A20N को डायवर्ट किया गया
  3. PC720 इस्तांबुल (SAW) पेगासस 320 रद्द
  4. SV627 जेद्दा (JED) सउदीया A320 (HZ-AS84) रद्द
  5. PC1800 अंताल्या (एवाईटी) पेगासस 320 रद्द
  6. TK814 इस्तांबुल (IST) टर्किश एयरलाइंस 328 रद्द
  7. RJ5819 बगदाद (BGW) रॉयल जॉर्डनियन E95 रद्द

 

यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क से तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान रद्द की
इससे पहले दिन में यूनाइटेड एयरलाइंस ने नेवार्क से तेल अवीव के लिए अपनी उड़ान रद्द कर दी थी। यूनाइटेड ने एक बयान में कहा कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। अपने ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा पर ध्यान देते हुए आगामी उड़ानों पर निर्णय लेंगे। इज़राइल के EI AI ने रविवार को 14 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि एमिरेट्स एयरलाइन ने दुबई से अमान की अपनी रविवार की यात्रा रद्द कर दी। रविवार को ब्रिटिश एयरवेज ने तेल अवीव के लिए अपनी 2 उड़ानें रद्द कर दीं हैं। अमान की यात्रा स्थगित कर दी और एयर फ्रांस ने इज़राइल के लिए अपनी सेवा बंद कर दी। 

ये भी पढ़ें...
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा-एयर इंडिया ने बदला रूट- ईरानी हवाई क्षेत्र से परहेज, जाने क्या है मामला