नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) आज से कांस्टेबल पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर रहा है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य संगठन के भीतर कुल 819 पदों को भरना है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 अक्टूबर 2024 है। इस डेट तक कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

ITBP भर्ती में अप्लाई करने के लिए फॉलों करें ये 7 स्टेप

  • 1. ITBP की ऑफिसियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर "ITBP कांस्टेबल भर्ती 2024" लिंक चुनें।
  • 3. नया पेज खुलने पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • 4. विवरण सबमिट करें और अपने खाते में लॉग इन करें।
  • 5. आवेदन पत्र पूरा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • 6. फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • 7. फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

ITBP में सेलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?
ITBP में सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेटों को पे मैट्रिक्स में लेवल-3 के अनुसार 21,700-69,100 रुपये (7वें CPC के अनुसार) का पेमेंट किया जाएगा।

ITBP में रिजर्वेशन की क्या है व्यवस्था?

  • 1. अनरिजर्व कैटेगरी: 458
  • 2. अनुसूचित जाति: 48
  • 3. अनुसूचित जनजाति: 70
  • 4. अन्य पिछड़ा वर्ग: 162
  • 5. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 81

ITBP में भर्ती के लिए क्या है पात्रता मानदंड?
ITBP भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ITBP भर्ती के लिए क्या है सेलेक्शन प्रॉसेस?
चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) या समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल है। चिकित्सा परीक्षा CAPFs और ARs में GOs और NGOs के लिए भर्ती चिकित्सा परीक्षा के समान दिशानिर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों की फिटनेस का आकलन करेगी।


 
ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट सरकारी नौकरियांः इस बैंक में 500 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, जानें अप्लाई प्रॉसेस और अन्य डिटेल