JEE Advanced 2024 Provisional Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास) ने ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (एडवांस्ड) 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की आज 02 जून 2024 को जारी कर दी है। जो कैंडिडेट JEE Advanced 2024 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट आफ बर्थ और मोबाइल नंबर का प्रयोग करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। 

कब तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो?
 कैंडिडेट पोर्टल के जरिए कोई भी कैंडिडेट अपना फीडबैक देने के लिए अप्लाई कर सकता है। ऑब्जेक्शन कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 3 जून 2024 तक खुली रहेगी। कैंडिडेट केवल ऑनलाइन मोड में ही जेईई एडवांस्ड आंसर की को चुनौती दे सकेंगे, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन मोड के जरिए उठाई गई आपत्तियों को वैध नहीं माना जाएगा। कैंडिडेटों को जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराते समय क्लीयरीफिकेशन देना होगा और संबंधित डाक्यूमेंट अटैच करने होंगे।

JEE Advanced 2024 डाउनलोड करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप

  1. जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर JEE एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल फिल करना होगा।
  4. आंसर की तक पहुंचने के लिए डिटेल सबमिट करें।
  5. इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के उपयोग के लिए एक प्रति प्रिंट कर लें।

 

JEE Advanced 2024 का कब घोषित होगा रिजल्ट?
JEE एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट 9 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। सफल कैंडिडेटों के लिए कैटेगरीवाइज अखिल भारतीय रैंक (AIR) रिजल्ट घोषित होने के बाद JEE (एडवांस्ड) 2024 ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त कैंडिडेटों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक JEE एडवांस्ड वेबसाइट पर जा सकते हैं।

26 मई को आयोजित हुई जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा
बताते चलें कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में दो पेपर थे, जिनमें से प्रत्येक में तीन खंड फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथमेटिक्स थे। 

 


ये भी पढ़ें...
अगर करना चाहते हैं इन 7 ज्योर्तिलिंगाें के दर्शन तो बेस्ट है IRCTC का ये टूर पैकेज- मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं