JPSC मेन एग्जाम 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा (मेन) एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। JPSC प्रीलिमनरी स्टेज में पास होने वाले कैंडिडेट आफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए कैंडिडेटों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट आफ बर्थ सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्टर्ड करने होंगे। JPSC मेन एग्जाम-2024,  22 जून से 24 जून तक होने वाले है, जिनका उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 342 वेकेंसी को भरना है।

JPSC मेन एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

  • JPSC की आफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
  • सभी आवश्यक डिटेल फिल करें। 
  • JPSC मेन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • फ्यूचर के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट करें।

 

JPSC एग्जाम 2024 के लिए एजूकेशनल क्वालिफिकेशन
कैंडिडेटों के पास किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। लास्ट ईयर के छात्रों को JPSC अप्लीकेशन फार्म जमा करने की लास्ट डेट से पहले अपनी परीक्षाएं पूरी और पास करनी होंगी।

JPSC 2024 का एग्जाम पैटर्न

  • चयन प्रासेस में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू शामिल है। 

 

JPSC एग्जाम 2024 के लिए एज लिमिट 

  1. झारखंड राज्य पुलिस सर्विस के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों की एज 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. झारखंड लेबर सर्विस या झारखंड फाईनेंसियल सर्विस में पदों के लिए कैंडिडेटों की एज कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

 

अधिकतम एज लिमिट इस प्रकार है
अनरिजर्व्ड कैंडिडेट एज लिमिट 35 वर्ष, BC-II/BC-I कैंडिडेट एज लिमिट 37 वर्ष, अनरिजर्व्ड महिलाएं  - 38 वर्ष, SC/ST (पुरुष और महिला दोनों) 40 वर्ष की एज लिमिट तय है।

जेपीएससी एग्जाम 2024 के लिए हाईट 

  • अनरिजर्व्ड या पिछड़ा वर्ग या अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए मिनिमम हाईट पुरुष के लिए 165 सेमी, महिला के लिए 155 सेमी।
  • अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लिए मिनिमम हाईट पुरुष के लिए 162 सेमी, महिला के लिए 152 सेमी होनी चाहिए। 

 


ये भी पढ़ें...
NEET री-एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी- कितने कैंडिडेट होंगे शामिल-क्या है एग्जाम डेट- यहां पढ़ें डिटेल