RBI भर्ती 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वर्तमान में 94 ग्रेड ‌B ऑफिसर पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस 25 जुलाई से शुरू हो चुका है। लास्ट डेट 16 अगस्त 2024 है।   पात्र और इच्छुक कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं।
RBI ग्रेड 'B' भर्ती 2024 के लिए एप्लीकेशन फीस कितनी है?
जनरल/OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेटों को 850 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी, जबकि SC/ST/शारीरिक रूप से विकलांग कैंडिडेटों को 100 रुपये की फीस देनी होगी। होगा।

RBI ग्रेड 'B' भर्ती 2024 में किस पद के लिए है कितनी वैकेंसी?
1. ऑफिसर ग्रेड 'B' (DR): जनरल: 66 पोस्ट।
2. ऑफिसर ग्रेड 'B' (DR): आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग (DEPR): 21 पोस्ट।
3. ऑफिसर ग्रेड 'B' (DR): सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग (DSIM): 7 पोस्ट।

ऑफिसर ग्रेड 'B' (जनरल) के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
मिनिमम 60% अंकों के साथ किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट। SC/ST/PH कैंडिडेटों के लिए मिनिमम 50% के साथ ग्रेजुएशन। वैकल्पिक रूप से 55% अंकों के साथ किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री स्वीकार्य है, SC/ST/PH कैंडिडेटों को केवल पासिंग ग्रेड की आवश्यकता है।

ऑफिसर ग्रेड 'B' (DEPR) के लिए आवश्यक योग्यता कितनी है?
इकोनामी या फाईनेंस में मास्टर डिग्री या PGDM/MBA आवश्यक है।

ऑफिसर ग्रेड 'B' (DSIM) के लिए आवश्यक योग्यताएं
सभी सेमेस्टर/वर्षों में कम से कम 55% अंकों के साथ सांख्यिकी या मैथ में मास्टर डिग्री आवश्यक है। SC/ST कैंडिडेटों के लिए न्यूनतम आवश्यकता 50% अंक है।

RBI ग्रेड बी भर्ती 2024 के लिए इंपार्टेंट डेट क्या हैं?
ग्रेड ग्रेड 'B' (DR) के लिए स्टेप-I एग्जाम - जनरल: 08 सितंबर 2024, ग्रेड ग्रेड 'B' (DR) के लिए स्टेप-I एग्जाम - DEPR (पेपर-I और II)/DSIM (पेपर-I): 14 सितंबर 2024, ग्रेड ग्रेड 'B' (DR) के लिए स्टेप-II परीक्षा - जनरल: 19 अक्टूबर 2024, ग्रेड ग्रेड 'B' (DR) के लिए स्टेप-II रिटेन एग्जाम - DEPR(पेपर-I और II)/DSIM (पेपर-II और III): 26 अक्टूबर 2024

ग्रेड 'B' भर्ती 2024 में कितनी मिलेगी सैलरी?
सेलेक्टेड कैंडिडेट को ग्रेड 'B' के अधिकारियों के लिए लागू 55,200-2850(9)-80,850-EB-2850(2)-86,550-3300(4)-99,750 रुपये के वेतनमान के भीतर 55,200 रुपये पर मंथ का शुरूआती मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा वे विशेष के हकदार होंगे वर्तमान रेगुलेशन के अनुसार भत्ता, ग्रेड भत्ता, महंगाई भत्ता, लोकल कंपसेंशन एलाउंस, विशेष ग्रेड भत्ता, एजूकेशन एलांउस और मकान किराया भत्ता (HRA)। वर्तमान में प्रारंभिक ग्रास मंथली इमाल्यमन्ट   (HRA को छोड़कर) लगभग 1,22,717 रुपये हैं। यदि बैंक द्वारा आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो 15% मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।

ग्रेड 'B' भर्ती 2024 की एग्जाम स्कीम क्या है?
ग्रेड 'B' (DR) में अधिकारियों के लिए सेलेक्शन स्कीम और कोर्स -जनरल - PY 2024। सेलेक्शन प्रॉसेस में ऑनलाइन एग्जाम्स और एक इंटरव्यू शामिल हैं।

चरण-I ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
यह एग्जाम 200 अंकों का एक सिंगल पेपर होगा, जो 8 सितंबर, 2024 को निर्धारित है। अप्लीकेंट के नंबर के आधार पर इसे अलग-अलग दिनों में कई शिफ्टों में आयोजित किया जा सकता है। प्रत्येक कैंडिडेटो को निर्दिष्ट दिन पर केवल एक शिफ्ट में उपस्थित होना चाहिए। यदि एग्जाम कई सेशन में आयोजित की जाती है, तो विभिन्न सेशन में प्राप्त अंकों को इक्विपरसेंटाइल मैथड का यूज करके नार्मलाईज्ड किया जाएगा, जिसमें विभिन्न कठिनाई स्तरों को ध्यान में रखते हुए IBPS के स्टैंडर्ड प्रैक्टिस का पालन किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें...
ट्रैफिक रूल्स का न करें उल्लंघन...भरना पड़ेगा तगड़ा जुर्माना...जानें चालान के प्रकार, पेनाल्टी के तरीके