Most Expensive Flight In the World: दुनिया भर में ट्रैवल करने के कई साधन मौजूद है लेकिन आज भी फ्लाइट पर बैठने का सपना हर किसी का होता है क्योंकि दुनिया की केवल 5% आबादी ही बिजनेसक्लास में सफ़र कर पाती है। वैसे तो विश्व में हजारों फ्लाइट रोजाना उड़ान भरती हैंजो अपने महंगे किराए के लिए जानी जाती है पर क्या आप दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट के बारे में जानते हैं ? जिसपर बैठने के लिए जीवन की पूरी कमाई भी कम पड़ जाएगी तो चलिए आज हम आपको इस महंगी फ्लाइट के बारे में बताते हैं। 

1)  20 गुना ज्यादा दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट का किराया 

अगर पूछा जाए की एक फ्लाइट का किराया कितना होंगे तो आप 20000 से 50000 के बीच सोच सकते हैं लेकिन दुनिया के एक फ्लाइट ऐसी है जिसका किराया इसके मुकाबले 20 गुना ज्यादा है इस फ्लाइट में बैठना बड़े-बड़े लखपति भी एफोर्ड नहीं कर पाते ये फ्लाइट पैजेंसर्ज को अल्ट्रा लग्जरी सुविधाएं देती है। 

2) अबू धाबी से न्यूयॉर्क उड़ान भरती है दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट 
  
दरअसल, दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट अबू धाबी से न्यूयॉर्क सिटी (flight from abu dhabi to New York) के लिए उड़ान भरती है।  यह और कोई नहीं बल्कि सऊदी अरब (UAE) की ऐतिहाद एयरवेज (Etihad Airways)  की फ्लाइट A380 है जिसकी कीमत 66000 यानी 55 लाख से भी ज्यादा है। तने रुपए में इंसान एक अच्छा सा फ्लैट खरीद ले। 

 

3) महल से कम नहीं है Etihad Airways Flight 

एतिहाद एयरवेज फ्लाइट चलता फिरता महल है। जिसकी टिकट प्राइस 20 से 50 लाख के बीच पर रहती है। यह फर्स्ट क्लास कैटेगरी में आती है जिसे द रेजिडेंस (The Residence Flight Ticket) के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इसमें 430 वर्ग फुट का बना हुआ एक लग्जरी सुइट भी है। 

4) Etihad Airways Flight में मिलती ये सुविधा 

एतिहाद एयरवेज फ्लाइट का इंटीरियर कुछ ज्यादा ही लग्जरी है। इसमें बड़ा सा बेडरूम, बाथरूम और एंटरटेनमेंट के लिए पर्सनल सुइट दिया जाता है। वहीं खाने में भी कई तरह के पकवान परोसे जाते हैं। जो खुद शेफ तैयार करते हैं।  

5) यात्रियों को मिलता लग्जरी अनुभव 

एतिहाद एयरवेज फ्लाइट में यात्रियों को लग्जरी अनुभव दिया जाता है। उन्हें फ्लाइट तक लाने के लिए लग्जरी कर आती है इसके अलावा उनका सामान उठाने के लिए भी कर्मचारी लगाए जाते हैं। हालांकि इसका टिकट बुक करना आसान नहीं है। बिजनेस क्लास कि यह फ्लाइट केवल हाई नेट वर्थ और सिलेब्रिटीज को ही दी जाती है वही द रेजिडेंस की बुकिंग का ऑप्शन अब कंपनी की साइट पर हर किसी को नहीं  मिलता है।

ऐसी ही दिलचस्प खबरें पढ़ने के लिए वीजिट करें मायनेशन का पेज: