MP Board Result 2024 Live: Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) आज 24 अप्रैल को शाम 4  बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट सुधरवाने से लेकर मार्किंग स्कीम ओर फेल स्टूडेंट्स के विकल्प क्या होंगे। इन सारी समस्याओं का निदान इस आर्टिकल में मिलेगा।

MP Board Result 2024 Live: मार्कशीट सुधरवाने के लिए कितने दिन का मिलेगा समय?
MP Board Result 2024 Live: MPBSE ने इस बार विद्यार्थियों को कई अलग तरह की सुविधाएं दी है। जैसे इस बार एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद अगर किसी छात्र की मार्कशीट में कोई क्लेरिकल या टाइपिंग से जुड़ी गलती दिखती है तो वह उसे ठीक कराने के लिए 90 दिन के भीतर अप्लाई कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के तीन महीने अंदर जो भी स्टूडेंट इसके लिए अप्लाई करेगा, उसे ये सुविधा फ्री मिलेगी। इस समयाविध के बाद स्टूडेंट्स को फीस देनी पड़ेगी।  

MP Board Result 2024 Live: क्या है मार्किंग स्कीम?
MP Board Result 2024 Live: MPBSE एमपी बोर्ड एग्जाम के कैंडिडेटों का मूल्यांकन हर सब्जेक्ट के लिए 100 नंबर में से किया जाता है। इनमें से 80 नंबर थ्यौरी और 20 नंबर प्रैक्टिकल के लिए तय है।  एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट में मिनिमम 33% नंबर पाना जरूरी होता है। यह पास होने का पैमाना कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं पर लागू है।

MP Board Result 2024 Live: फेल स्टूडेंट्स को मिलेंगे 2 और मौके
MP Board Result 2024 Live: एग्जाम में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी व्यवस्था की गई है। रुक जाना नहीं योजना के तहत फेल स्टूडेंट्स को पास होने का मौका दिया जाएगा। यह योजना फेल होने वाले स्टूडेंट को दोबारा एग्जाम देने का मौका प्रदान करती है। इससे स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना पड़ता है। फेल होने वाले स्टूडेंट्स का साल खराब न हो, इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई है। ये दोबारा एग्जाम का आयोजन जून में होगा। अगर उसमें भी असफल हो गए तो  दिसंबर में तीसरा मौका भी मिलेगा। 

MP Board Result 2024 Live: पिछले साल रिजल्ट मात्र 55% स्टूडेंट्स 
MP Board Result 2024 Live: एमपीबीएसई रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2023 में 12वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए  7,29,426 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 7,27,044 बच्चों ने एग्जाम दिया था। उनमें से 401,366 बच्चे ही पास हो पाए थे। जो 55.28 प्रतिशत के आस-पास था।  58.75 फीसदी लड़कियां और 52% लड़के सफल हुए थे। 


ये भी पढ़ें...
MP बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी- परिणाम चेक करने के लिए Direct Link पर करें सीधे क्लिक