MP Board Result 2024 live updates: Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) ने एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एमपीबीएसई एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। 12वीं की मेरिट सूची में 132 बच्चे और 10वीं की मेरिट लिस्ट में 82 बच्चे सूची में आए।

 

MP Board Result 2024 live: हाईस्कूल में लड़कों पर भारी पड़ीं लड़कियां
एमपी बोर्ड में 10वीं क्लास के एग्जाम में इस साल 58.10% रेगुलर और 13.26%  प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। 54.35%  रेगुलर छात्र एवं 61.88% रेगुलर छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार का हाईस्कूल का रिजल्ट खराब आया है।  8,21,086 रेगुलर स्टूडेंटों का रिजल्ट घोषित किया गया हैं। इनमें 3,05,067 स्टूडेंट्स 1st रैंक, 1,69,863 स्टूडेंट 2nd और 2145 परीक्षार्थी 3rd रैंक में पास हुए हैं।  कुल 4,77,075 स्टूडेंट्स पासआउट हुए हैं।  1,00391 बच्चों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। मंडल की वर्ष 2024 हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक बधिर छात्रों के भी रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।  इस श्रेणी में 41.69%  छात्र और 37.86%  छात्राएं पास हुए हैं। इस श्रेणी के 40.29% परिक्षार्थी पास हुए हैं। 

MP Board Result 2024 live: 12वीं में  कितने विद्यार्थी हुए पास?
MP Board Result 2024 live: एमपी बोर्ड 12वीं में 64.49 फीसदी पास हुए। हायर सेकेंडरी परीक्षा में इस वर्ष 64.49% रेगुलर और 22.46% प्राइवेट परीक्षार्थी पास हुए हैं। 60.55% रेगुलर छात्र तथा 68.43% रेगुलर छात्राएं पास हुई हैं। 6,23,341 रेगुलर परीक्षार्थियों के रिजल्ट जारी किए गए हैं। इनमें 2,92,799 परीक्षार्थी 1st, 1,09,268 परीक्षार्थी 2nd, 422 परीक्षार्थी 3rd डिवीजन पास हुए हैं। कुल 4,02,489 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। 8, 8,369 रेगुलर परीक्षार्थियों ने पूरक की पात्रता प्राप्त की है। 


ये भी पढ़ें...
MP बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी- परिणाम चेक करने के लिए Direct Link पर करें सीधे क्लिक