मुंबई। मुंबई यूनिवर्सिटी में फैकल्टी पोस्ट के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक और पात्र व्यक्ति विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 152 पोस्ट को भरना है। एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट 7 अगस्त 2024 है। अप्लाई प्रॉसेस शुरू हो चुका है। जो भी योग्य एवं इच्छुक भारतीय नागिरक यहां अप्लाई करना चाहते हों, वो तत्काल अप्लाई कर सकते हैं। पोस्ट, अप्लाई प्रासेज, एप्लीकेशन फीस आदि के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें। 

मुंबई यूनिवर्सिटी फैकल्टी भर्ती 2024 के लिए वैकेंसी डिटेल

  1. फैकेल्टी डीन: 4 पोस्ट
  2. प्रोफेसर: 21 पोस्ट
  3. एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन: 54 पोस्ट 
  4. असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन: 73 पोस्ट

मुंबई यूनिवर्सिटी फैकल्टी भर्ती के लिए क्या है इलिजबिलीटी क्राईटेरिया?
मुंबई यूनिवर्सिटी में रिक्त पोस्ट के लिए अप्लाई करने पर विचार करने वाले लोग डिटेल नोटिफिकेशन में एजूकेशनल इलिजबिलिटी और एज लिमिट की जांच कर सकते हैं।

क्या है अप्लाई प्रॉसेस?
पूरा एप्लीकेशन फार्म रजिस्ट्रार, मुंबई यूनिवर्सिटी, कमरा नंबर 25, फोर्ट, मुंबई-400032 को भेजा जाना चाहिए। यूनिवर्सिटी केवल तीन सेटों में प्रिंटेड कॉपियां के साथ ऑनलाइन जमा किए गए एप्लीकेशन पर विचार करेगा, साथ ही आवश्यक डाक्यूमेंट भी संलग्न होंगे। कैंडिडेटों को एप्लीकेशन फार्म के साथ अपना बायो-डेटा भी जमा करना होगा।

कितनी है एप्लीकेशन फीस?
कैंउिडेटों को शैक्षणिक योग्यता, इक्सपीरियंस आदि की सेल्प-अटेस्टेड कॉपी के साथ एप्लीकेशन करना चाहिए और ऑनलाइन मोड के माध्यम से जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए 500 रुपये और रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए 250 रुपये का एप्लीकेशन फीस देना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में फीस वापस नहीं किया जाएगा।

क्या है सेलरी स्ट्रक्चर?

  1. फैकेल्टी डीन/प्रोफेसर के लिए 1,44,200 रुपये।
  2. एसोसिएट प्रोफेसर/डिप्टी लाइब्रेरियन 1,31,400 रुपये।
  3. असिस्टेंट प्रोफेसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन 57,700 रुपये।

अप्वाइंटमेंट ड्यूरेशन क्या होगा?
डीन की नियुक्ति कुलपति के कार्यकाल के समाप्त होने तक या डीन के रिटायरमेंट की एज तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी।

 


ये भी पढ़ें...
ITR फाइल करने के बाद अगर नहीं किया ये काम तो लगेगी पेनॉल्टी- जाने बचने के क्या हैं तरीके