नई दिल्ली। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने  सेकेंड कैटेगरी स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN) ऑपरेटर और सेकेंड कैटेगरी स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN) मेंटेनर के लिए कुल 279 पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। जो कैंडिडेट  वैकेंसी डिटेल में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे नोटिफिकेशन पढ़ कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

NPCIL की क्या है आफिसियल वेबसाइट?
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) की ऑफिसियल वेबसाइट WWW.FREEJOBALERT.COM पर जाकर अन्य डिटेल चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

NPCIL के लिए कितनी है एप्लीकेशन फीस?

  • सेकेंड कैटेगरी स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN) पोस्ट के लिए 100 रुपए हैं।
  • ST, TN, PWBD, भूतपूर्व सैनिक,  DODPKIA, महिला कैंडिडेटों और NPCIL के कर्मचारियों के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। 
  • इसके लिए ऑनलाइन फीस का पेमेंट कर सकते हैं। 

NPCIL के लिए इंप्वाट्रेंट डेट 

  1. ऑनलाइन अप्लाई करने और फीस का पेमेंट करने की शुरूआती डेट: 22 अगस्त 2024 ( सुबह 10:00 बजे से)
  2. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट: 11 सितंबर 2024 ( शाम 16:00 बजे तक)
  3. फीस के पेमेंट की लास्ट डेट: 11 सितंबर 2024 (रात 23:59 बजे तक)

NPCIL के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?
अप्लाई करने वाले कैंडिडेटों की उम्र का कैलकुलेशन 11 सितंबर 2024 से किया जाएगा। इस डेट तक कैंडिडेट की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

NPCIL के लिए कितनी होनी चाहिए योग्यता?

  1. कैटेगरी-II स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN)-ऑपरेटर के लिए कैंडिडटों के पास साइंस स्ट्रीम में HSC (10+2) या ISC (फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ के साथ) होना चाहिए।
  2. कैटेगरी-II स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN)-मेंटेनर के लिए कैंडिडेटों के पास SSC (10वीं) और ITI (रिलेवेंट ट्रेड) होना चाहिए।
  3. मिनिमम SSC स्तर का एग्जाम में इंग्लिश एक सब्जेक्ट के रूप में होना चाहिए।

NPCIL के लिए वैकेंसी डिटेल

  • 1. कैटेगरी-II स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN) के लिए ऑपरेटर 153 पोस्ट पर वैकेंसी है। 
  • 2. कैटेगरी-II स्टाइपेंडरी ट्रेनी (ST/TN)-मेंटेनर 126 पोस्ट पर वैकेंसी है। 

NPCIL के लिए पूरी डिटेल यहां करें चेक
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। ऑनलाइन अप्लीकेशन 22 अगस्त 2024 से उपलब्ध होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। दोनों लेबल के पोस्ट के लिए कुल 20,000 से लेकर 25,000 रुपए परमंथ स्टाईपेंड मिलेगा। 

 


ये भी पढ़ें...
UPI ट्रांजेक्शन के लिए ये हैं आसान और कस्टमर फ्रेंडली ऑप्शन, तुरंत आजमाएं