Reliance job cut: अडानी और हिंडनबर्ग मामले को लेकर चल रहे हंगामे के बीच अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का मामला उठने लगा है। इंडस्ट्री और इन्वेस्टर अनुपम मित्तल ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की छंटनी का मुद्दा सोशल मीडिया पर उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि इस मुद्दे पर इतनी खामोशी क्यों है।

अनुपम मित्तल ने X पर दिया यह अपडेट
शादी डॉट कॉम के संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की छंटनी की एक न्यूज शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा X- 42 हजार? यह खामोश खबर क्यों है? इस खबर से आर्थिक और राजनीतिक गलियारों में गंभीर खतरे की घंटी बज जानी चाहिए थी।

इन वजहों से कम हुए कर्मचारी
टेक इन्वेस्टर द्वारा एक्स पर शेयर की गई खबर के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में 42 हजार की कटौती की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में इस भारी कटौती के पीछे लागत घटाने पर फोकस और हायरिंग की रफ्तार को कम करना बताया जा रहा है।

 

रिटेल सेगमेंट में सबसे ज्यादा कटौती
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या कम करने की जानकारी दी थी। सालाना रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों की संख्या में 11 फीसदी की कमी आई है। कर्मचारियों में सबसे ज्यादा कमी रिटेल सेगमेंट में आई है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेक्टर में कुल कर्मचारियों की संख्या घटकर 2,07,552 रह गई, जो इसके कुल कर्मचारियों के करीब 60 फीसदी के बराबर है। हालांकि, एक साल पहले रिटेल सेक्टर में 2,45,581 कर्मचारी काम कर रहे थे।

Jio में साढ़े पांच फीसदी कम हुए कर्मचारी
रिटेल के अलावा रिलायंस Jio के कर्मचारियों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2022-23 के अंत में रिलायंस Jio के कर्मचारियों की संख्या 95,326 पर थी, जो वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में घटकर 90,067 रह गई। यानी पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिलायंस जियो के कर्मचारियों की संख्या में करीब साढ़े पांच फीसदी की कमी आई।
 

ये भी पढे़... 
सरस्वती साड़ी डिपो IPO: सुस्त मार्केट के बावजूद 2.76 गुना सब्सक्रिप्शन और 60 रू ग्रे मार्केट प्रीमियम