लेटेस्ट सराकरी नौकरियां: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दिया है। योग्य कैंडिडेट SBI की ऑफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 4 अक्टूबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 1,497 पदों पर भर्ती कराना है। 4 अक्टूबर 2024 से पहले अप्लाई प्रॉसेस और फीस पेमेंट प्रॉसेस को पूरा करना होगा। तभी कैंडिडेट का अप्लाई प्रॉसेस कंप्लीट माना जाएगा। 

SBI SCO भर्ती 2024 के लिए किन-किन पोस्ट पर निकली है वैकेंसी?

  • 1. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी
  • 2. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - इंफ्रा सपोर्ट और क्लाउड ऑपरेशन
  • 3. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - नेटवर्किंग ऑपरेशन
  • 4. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - आईटी आर्किटेक्ट
  • 5. डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) - इंफारमेशन सिक्योरिटी
  • 6. असिस्टेंट मैनेजर (सिस्टम)

SBI ने जारी की इंप्वार्टेंट इंफारमेशन
SBI के ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक कि अप्लाई करने से पहले कैंडिडेटों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता पूरी करते हैं। सभी कैंडिडेटों को वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस तभी पूरी होगी जब एप्लीकेशन फीस जमा हो जाएगी, अन्यथा वह अधूरा रहेगा और कैंडिडेट अगले स्टेप के लिए अपात्र हो जाएंगे।

SBI SCO भर्ती 2024 के लिए क्या है अप्लाई प्रॉसेस?

  • 1. सबसे पहले SBI की आफिसियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर 'करियर' सेक्शन में जाएं और 'यहां आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • 3. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें।
  • 4. एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • 5. एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट सेव कर लें।

SBI SCO भर्ती 2024 के लिए जरूरी डाक्यूमेंट

  • 1. लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 2. सिग्नेचर
  • 3. बायोडाटा
  • 4. आईडी सार्टिफिकेट
  • 5. बर्थ सार्टिफिकेट
  • 6. एजूकेशनल सार्टिफिकेट
  • 7. एक्सपीरियंस सार्टिफिकेट
  • 8. कास्ट सार्टिफिकेट  (यदि लागू हो)
  • 9. EWS या PwBD सार्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • 10. फ़ॉर्म 16 या लेटेस्ट सैलरी स्लिप
     

 
ये भी पढ़ें...
भारत की वो महिला CM जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी?