SSC GD PET/ PST 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), CAPF की नोडल एजेंसी, 23 सितंबर, 2024 से 9 नवंबर, 2024 तक DV/ DME और RME के ​​साथ SSC GD फिजिकल टेस्ट 2024 आयोजित करने जा रही है। जिन कैंडिडेटों ने ऑनलाइन परीक्षा पास की है और SSC GD मेरिट लिस्ट 2024 में जगह बनाई है, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/ फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) राउंड के लिए बुलाया गया है। SSC GD फिजिकल एडमिट कार्ड 2024 को सीआरपीएफ ने जारी कर दिया है। SSC GD PET/ PST एग्जाम के बाद DV/ DME/ RME राउंड होगा।

कहां से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने  SSC GD कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। PST/PET और उसके बाद डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन/मेडिकल टेस्ट (DV/DME) के लिए उपस्थित होने वाले कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की ऑफिसियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेटों की कब से शुरू होगी परीक्षा?
ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार CAPFs, SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और NCB में सिपाही के लिए CT (GD) एग्जाम 2024 के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), उसके बाद डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन/मेडिकल टेस्ट (DV/DME) और रिव्यू मेडिकल एग्जाम (RME) कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) से योग्य/शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेटों के लिए 23 सितंबर 2024 से शुरू होगी।

SSC GD कांस्टेबल PST/PET एडमिट कार्ड 2024: कैसे करें डाउनलोड?

  • 1. आधिकारिक सीआरपीएफ वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर उपलब्ध 'SSC GD कांस्टेबल PST/PET एडमिट कार्ड 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको आवश्यकतानुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • 4. विवरण दर्ज करने के बाद, 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  • 5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • 6. एडमिट कार्ड पर दिए गए डिटेल्स की सावधानीपूर्वक रिव्यू करें।
  • 7. फ्यूचर के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती प्रॉसेस
गृह मंत्रालय (MHA) ने शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV), डिटेल मेडिकल एग्जाम (DME) और रिव्यू मेडिकल टेस्ट (RME) को एक ही व्यापक सेशन में जोड़कर भर्ती प्रॉसेस को कारगर बनाने का ऑप्शन चुना है।

SSC GD के लिए कितने पदों की होनी है भर्ती?
SSC GD परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न बलों में कुल 46,617 रिक्तियों को भरना है। इनमें BSF के लिए 12,076 पद, CISF के लिए 13,632, सीआरपीएफ के लिए 9,410, SSB के लिए 1,926, ITBP के लिए 6,287, AR के लिए 2,990 और SSF के लिए 296 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी और संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक SSC वेबसाइट पर जा सकते हैं।


ये भी पढ़ें...
PM मोदी इस दिन जारी करेंगे PMAY की पहली किस्त, इन 26 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, चेक डिटेल