नई दिल्ली। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने वर्क फ्रॉम होम वाले वर्कर्स को वेरिएबल पे (तिमाही बोनस) नहीं देगी। कंपनी ने नई पॉलिसी के तहत 90 दिन की नौकरी में 60 प्रतिशत से कम ऑफिस आने वाले वर्करों के लिए यह नियम लागू किया है। TCS के ऑफिस में 60-75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले वर्कर्स को वेरिएबल पे का 50 प्रतिशत मिलेगा। देश की दिग्गज साफ्टवेयर कंपनी TCS ने वेरिएबल पे से जुड़ी पॉलिसी को अपडेट कर इसमें ऑफिस से वर्क को महत्वपूर्ण बनाया है। कंपनी के तिमाही नतीजे की घोषणा के बाद इस पॉलिसी को लागू किया गया है। इसमें वर्कर्स की वेरिएबल पे को तय करने के लिए 4 अटेंडेंस स्लैब बनाए गए हैं।

TCS  के न्यू वेरिएबल पे की पॉलिसी से किन कर्मचारियों को होगा नुकसान?
TCS ने अब वेरिएबल पे (बोनस) देने का नया तरीका लागू किया है। बोनस का पैसा इस बात पर निर्भर करेगा क‍ि कर्मचारी कितने दिन ऑफ‍िस आता है। नई पॉलिसी के मुताबिक क‍िसी भी तिमाही में 60% से कम ऑफ‍िस आने वाले कर्मचारियों को क‍िसी प्रकार का बोनस नहीं म‍िलेगा। 60-75% के बीच ऑफ‍िस आने वाले कर्मचारियों को 50 प्रत‍िशत बोनस म‍िलेगा। अगर कोई कर्मचारी ऑफ‍िस में 75-85% आता है तो उसे 75% बोनस दिया जाएगा। 85% से ज्‍यादा ऑफ‍िस आने वाले एम्‍पलाई को पूरी वेर‍िएबल पे दी जाएगी। इस पॉलिसी में चेतावनी दी गई है  कि ऑफिस से वर्क के 85 प्रतिशत के नियम का लगातार उल्लंघन करने वाले वर्कर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

TCS के CEO ने क्यो दिया ऑफिस रिटर्न पर जोर?
मार्च तक के तिमाही के नतीजों के बाद कर्मचारियों को दिए गए संदेशों में CEO के. कृतिवासन और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ( CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने कार्यालय में लौटने के महत्व को रेखांकित किया। कृतिवासन ने साझा अनुभवों, बेहतर शिक्षा, सहयोग और शारीरिक रूप से विकसित सौहार्द के लाभों पर जोर दिया।  TCS कर्मचारियों से सप्ताह के 5 कार्य दिवसों के लिए कार्यालय से काम करने को कहा गया है। इसका अनुपालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की जाएगी। 

TCS का तिमाही लाभ 9 प्रतिशत तक बढ़ा
TCS ने वित्त वर्ष 2024 की जनवरी मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,434 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। जिसे बेहतर मार्जिन और इसके भारतीय कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से मदद मिली। सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा वीपीएन निर्यातक ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 11,392 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ दर्ज किया था। पूरे FY24 में साइट पर, कंपनी का शुद्ध लाभ 9 प्रतिशत बढ़कर 45,908 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व FY23 में पंजीकृत 2,25,458 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,40,893 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़ें...
अगर बनना है हुनरमंद- खोलनी है खुद की दुकान तो यहां करें जल्द अप्लाई-मिलेगी फ्री ट्रेनिंग- और बहुत कुछ