UPSC EPFO ​​पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने EPFO ​​पर्सनल असिस्टेंट एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे कि रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर और डेट-आफ बर्थ फिल करनी होगी। UPSC EPFO ​​PA 2024 एग्जाम 7 जुलाई 2024 को शेड्यूल्ड है। एग्जाम दो घंटे का होगा। जो सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

UPSC EPFO ​​PA 2024 का एडिमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • UPSC की ऑफिसियल  वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • UPSC की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
  • 'कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पर्सनल असिस्टेंट, 2024' पर जाएं।
  • 'ई-एडमिट कार्ड, डाउनलोड' पर क्लिक करें।
  •  रजिस्ट्रेशन ID द्वारा या  रोल नंबर द्वारा में से कोई एक ऑप्शन चुनें।
  • अपना लॉगिन डिटेल फिल करके सबमिट पर क्लिक कर दें।
  • एडमिट कार्ड को सेव करके फ्यूचर के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। 

 

UPSC EPFO ​​PA 2024 एज लिमिट
UR/EWS : 30 वर्ष, OBC: 33 वर्ष, SC/ST: 35 वर्ष, PWBD: 40 वर्ष की मैक्सिमम एज लिमिट तय की गई है। सभी कैटेगरी के लिए मिनिमम एज लिमिट 18 वर्ष तय की गई है। 

UPSC EPFO ​​PA 2024  के लिए क्वालिफिकेशन
UPSC EPFO ​​PA 2024 एग्जाम में शामिल कैंडिडेटों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इयके अलसचस स्टेनोग्राफी के लिए डिक्टेशन 10 मिनट 120 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी या हिंदी) टाइम अनिवार्य है। 

ट्रांस क्रिप्शन टाइम: कंप्यूटर पर 50 मिनट (अंग्रेजी) / 65 मिनट (हिंदी)

UPSC EPFO ​​PA 2024 के कर्तव्य

  • UPSC EPFO ​​PA 2024 को संबंधित अफसर से डिक्टेशन लेना और टाइप करना।
  • टेलीफोन कॉल और विजिटर को हैंडिल करना। 
  • व्यवहार, यात्रा प्रा्ेग्राम और यात्रा व्यवस्थाओं का प्रबंधन करना।
  • संसदीय कार्य संभालना।
  • फ़ाइलों और कागजातों को डायरी में लिखना।
  • महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट पर नज़र रखना।
  • मैनेजमेंट सिस्टम के महत्वपूर्ण रिफरेंस की माॅनीटरिंग करना। 


ये भी पढ़ें...
इस राज्य में किसानों के लिए बन रहा स्पेशल कार्ड- आधार की तर्ज पर करेगा काम- जाने रजिस्ट्रेशन डेट एवं प्रॉसेस