General Election 2024 Voter Facilities: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया भी 19 अप्रैल को पूरी हो चुकी है। इस बीच वोटरों के लिए हम वो जरूरी जानकारी लेकर आए हैं, जो उन्हें वोटिंग के दौरान बहुत काम की साबित हो सकती है। 

General Election 2024 में कितने मतादाता करेंगे मतदान का प्रयोग?
इस बार लोकसभा चुनाव इस बार कुल 7 चरणों में होगा। 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव में कुल 97 करोड़ मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे और देश की 18 वीं लोकसभा के लिए नई सरकार चुनेंगे। 

General Election 2024 Voter को क्या मिलती हैं सुविधाएं?
पोलिंग बूथ पर वोटर्स को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो। किसी भी पोलिंग बूथ पर पानी और मेडिकल की सुविधाएं जरूर मिलती हैं। अगर किसी वोटर की तबीयत खराब होती है तो उसे फर्स्ट एड पोलिंग बूथ पर ही दिया जाता है।

General Election 2024 Voter की क्या हैं Facilities?
दिव्यांगों के लिए भी पोलिंग बूथ पर रैंप बनाया जाएगा। बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। पोलिंग अधिकारी ये सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे लोग बिना किसी परेशानी के वोटिंग कर सकें। ये व्यवस्थाएं चुनाव आयोग की तरफ से अवश्य कराई जाती हैं। 

General Election 2024 Voter से चुनाव आयोग कैसे कराएगा वोटिंग?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं, उनके घर जाकर उनसे वोटिंग कराई जाएगी। ऐसी व्यवस्था पहली बार लागू की गई है। जो लोग 40% से अधिक विकलांग हैं और जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है, उन लोगों के पास चुनाव आयोग एक फॉर्म भेजेगा। अगर वो लोग मतदान का विकल्प चुनते हैं तो फिर उनके लिए घर से मतदान करने की व्यवस्था की जाएगी। 

General Election 2024 Voter के लिए कहां-कहां मिलती हैं ये सुविधाएं?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक पोलिंग बूथों पर एक जैसी सुविधा मिलती हैं। अगर बूथ पर बुजुर्ग और दिव्यांग आएंगे तो उनको आयोग के वॉलेंटियर सहयोग करेंगे। केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें...
जिला प्रशासन ने General Election के लिए क्या आपको भी भेजा है गाड़ी कैप्चर करने का नोटिस? जाने रूल