Vehicle Parking Rules: क्या आपको पता है कि वाहनों को कहा और कैसे पार्क करना है? पार्किंग की क्या रूलिंग है? इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शासन-प्रशासन क्या कार्रवाई सकता है? ,ऐसे तमाम सवाल है, जिसके बारे में हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। पार्किंग नियमों के अनुसार किसी भी ऐसे पब्लिक प्लेस पर वाहन खड़ा नहीं कर सकते हैं, जिससे लोगों को दिक्कत पहुंचे अन्यथा कार्रवाई हो सकती है। 

Vehicle Parking Rules का कब होता है उल्लंघन?
आज के समय में कमोबेश हर व्यक्ति के पास 2 से लेकर 4 पहिया वाहन है। इनमें से कई परिवार ऐसे होते हैं, जिनके पास पार्किंग की समस्या होती है, खासकर 3 और 4 पहिया वाहन मालिकों के लिए ज्यादा दिक्कत होती है।  ऐसे में समस्या होती है कि ऐसे लोग अपने वाहनों की पार्किंग कहां करें। कई लोग अपने घर के सामने गलियों में अपने वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे अगल-बगल या उधर से गुजरने वालों को दिक्कत होती है। जिसकी वजह से कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 

 

क्या है Vehicle Parking Rules?
क्या भी ऐसे ही वाहन मालिक हैं, जो गलियों में वाहन पार्क करते हैं, तो सचेत हो जाइए। ये कानूनन अपराध है। आपको बताते है कि गली में वाहन पार्क करने का क्या रूल है। कई घरों में तो एक से अधिक वाहन होते हैं। जिसकी वजह से ऐसे परिवार वाले कार, बाइक और अन्य वाहन अपने-अपने घरों के बाहर गली में खड़ी कर देते हैं। ये सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। 

Vehicle Parking Rules न मानने पर कौन ठोक सकता है जुर्माना?
अगर शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवार गलियों में वाहन पार्क करते हैं तो इसकी कंप्लेन नगर निगम में की जा सकती है। नगर निगम ऐसे परिवारों पर तगड़ा जुर्माना लगा सकता है। व्हीकल पार्किंग रूल के अनुसार आप किसी भी ऐसी पब्लिक प्लेस पर अपना वाहन खड़ा नहीं कर सकते। जिससे लोगों को बाधा पहुंचे। अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर प्रशासन आप पर अतिक्रमण के तहत कार्रवाई कर सकता है और जुर्माना भी ठोक सकता है। 

 

Vehicle Parking Rules उल्लंघन में कितना लगता है जुर्माना?

  • पब्लिक प्लेस पर वाहन पार्किंग का उल्लंघन करने पर नगर निगम तगड़ा जुर्माना ठोक सकता है।
  • नियमों के मुताबिक दो पहिया वाहन 200 रुपये 400 रुपये जुर्माना लग सकता है। 
  • तीन पहिया वाहन 500 रुपये 1000 रुपये नगर निगम लगा सकता है। 
  • चार पहिया वाहन 1000 रुपये 2000 रुपये जुर्माना लगता है। 
  • स्थायी अतिक्रमण 50 रुपये 100 रुपये जुर्माना लगता है। 

 

Vehicle Parking Rules का जुर्माना न भरने पर क्या करेगा नगर निगम?
वाहन पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों का नगर निगम चालान काटेगा। ऐसे लोगों ने अगर निर्धारित अवधि में जुर्माना न भरा तो उस रकम को संबंधित मकान, दुकान या संबंधित संपत्ति के हाउस टैक्स में जोड़कर भेज दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में नगर निगम हाउस टैक्स में दी जाने वाली छूट भी नहीं देगा और 12 फीसदी ब्याज भी वसूलेगा। इसके बाद भी जुर्माने की रकम अदा न की गई तो भू-राजस्व की तरह RC जारी कर वसूली की जाएगी।