Be careful at petrol pump in summer: इन दिनों गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। सूरज सीधे आग उगल रहा है। इन दिनों में अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जाते हैं तो थोड़ा सतर्कता बरतना बेहद जरूरी होता है। यूं तो पेट्रोल पंप पर हर समय सतर्कता बरतनी चाहिए, लेकिन गर्मी के दिनों में खासतौर से सतर्कता बरतनी आवश्यक होता है। अगर आप भी पेट्रोल पंप पर तेल लेते समय ये 7 सावधानियां बरतते हैं तो आप निश्चित तौर पर फायदे में रहेंगे, अन्यथा की दशा में नुकसान उठा सकते हैं। 

Petrol-Diesel लेते समय बरतें ये 7 सावधानियां

  1. गर्मी में तापमान बढ़ जाता है, जिससे एयर ज्यादा बनती है। इसलिए गर्मी में टैंक फुल न कराएं।100 ML टैंक जरूर खाली रखे, ताकि एयर निकल सके अन्यथा ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। 
  2. पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय गाड़ी व मोबाइल दोनों बंद रखें। गाड़ी अगर ज्यादा गर्म हो तो उसे ठंडी करने के बाद ही तेल डलवाए।
  3. तेल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप से ही लें। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्‍यादा रहती है। जिसे पकड़ना मुश्किल होता है। 
  4. एक्सपर्ट्स के अनुसार बार-बार रुक-रुक कर अगर तेल डाला जा रहा है तो यह सीधे आपको लूटा जा रहा है। इसलिए जहां भी ऐसे तेल मिलता हो, वहां तेल लेने से बचना ही ठीक रहता है। 
  5. आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डीजिटल  मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फिगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इससे चीटिंग की गुजांइश कम हो जाती है।
  6. पेट्रोल पंप  मशीन में 0 फिगर के साथ रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से स्टार्ट हुई यह भी देखें। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो, तब सही है। अगर ज्यादा जंप हुआ, तो नुकसान तय है।
  7. अगर मीटर बहुत तेज चल रहा है, तब भी गड़बड़ी की गुंजाईश बढ़ जाती है। पंप कर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को तत्काल करें। तेज मीटर से आपको तेल कम मिलेगा। 
     

ये भी पढ़ें...
गाड़ी में अगर आप इस वक्त डलवाते हैं डीजल-पेट्रोल तो हो जाइए सावधान! अन्यथा होगा तगड़ा नुकसान