नयी दिल्ली। वर्तमान में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा वॉट्सऐप का यूज करते हैं। दुनिया भर में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या करीबन 2.4 बिलियन है। यूजर्स की सहूलियत के लिए कम्पनी नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अब वॉट्सऐप ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जिससे यूजर्स की मौज हो जाएगी। 

वॉट्सऐप में नया फीचर जोड़ने की तैयारी

दरअसल, वॉट्सऐप जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म में नया फीचर जोड़ने की तैयारी में है। यह नया फीचर Translate Message नाम का है। यह फीचर यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

कैसे मिली यह जानकारी?

पॉपुलर वेबसाइट वाबेटाइंफो वॉट्सऐप के अपडेट्स और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखती है। उसने वॉट्सऐप के नये फीचर Translate Message की जानकारी दी है। उसके अनुसार, WhatsApp beta for Android 2.24.15.9 अपडेट में यह फीचर पाया गया है। यह फीचर आपके वॉट्सऐप चैट के सभी मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट करने में सक्षम है। 

कैसे ट्रांसलेट होंगे मैसेज

वाबेटाइंफो ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। उसके मुताबिक, यूजर्स को यह विकल्प मिलेगा कि वह ऐप के मैसेज को ट्रांसलेट कर सके। इसमें एक टॉगल होगा, जिसे इनेबल करना होगा ओर फिर मैसेज ट्रांसलेट हो जाएंगे।  

कई भाषाओं में अनुवाद

वॉट्सऐप के Translate Message फीचर के सपोर्ट से आप मैसेज का कई भाषाओं में अनुवाद कर पाएंगे। ऐसा नहीं कि मैसेज सिर्फ हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेेट होंगे। शुरुआती दौर में अरबी, हिंदी, रूसी, स्पेशनिश, पुर्तगाली समेंत कई भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। भविष्य में कई और भाषाएं भी जोड़ी जा सकती हैं। जाहिर सी बात है कि आने वाले दिनों में व्‍हाटसऐप का यह नया फीचर धमाल मचाएगा, जो यूजर्स को पसंद भी आ सकता है। व्‍हाटसऐप यूजर्स की जरूरतों को ध्‍यान में रखे हुए समय-समय पर अपने प्‍लेटफॉर्म में नयी-नयी चीजें ऐड करने के लिए भी जाना जाता है।

ये भी पढें-Vodafone Idea यूज़र्स के लिए नई मुसीबत, क्या Jio और Airtel भी देंगे ऐसा झटका?...