Best Government Schemes for Women: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों कई योजनाएं शुरू की है। ये सरकारी योजनाएं (Government Scheme) कई लेवल पर महिलाओं को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 4 सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। जिनसे महिलाओं को विशेष फायदे मिलते हैं।

1. महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) शुरू की थी। इस योजना का लाभ पाने के लिए नवम्बर 2024 तक अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच और महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। विवाहित, तलाकशुदा, अविवाहित या निराश्रित महिलाएं भी योजना का लाभ पा सकती हैं। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और बैंक एकाउंट होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन?

जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकतीं, वे नजदीकी आंगनवाड़ी सेवक, ग्राम सेवक, या सरकारी सुविधा केंद्र से संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नारी शक्ति दूत ऐप भी लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

2. सुभद्रा योजना 

ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) के मुताबिक, हर लाभार्थी महिला को दो किस्तों में 10 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा। मतलब, पांच साल में हर लाभार्थी महिला को 50 हजार रुपये मिलेंगे। यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक एकाउंट में जाएगा। 21 से 60 साल की उम्र और ओडिशा की मूल निवासी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। खास यह है कि यदि एक ही परिवार में दो से तीन महिलाएं भी हैं, तो वह भी अप्लाई का योजना का लाभ उठा सकती हैं। इनकम टैक्स जमा करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जो महिलाएं साल भर में 18 हजार रुपये या इससे अधिक की धनराशि किसी सरकारी योजना से पाती हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

3. महिला सम्मान बचत पत्र 

केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। इसका मकसद महिलाओं में सेविंग की हैबिट डेवलप करना है। इसमें 2 साल के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये इंवेस्ट किया जा सकता है। इंटरेस्ट रेट 7.5 फीसदी होगा। भारत में निवास करने वाली कोई भी महिला इसके लिए अप्लाई कर सकती है। नाबालिग लड़कियों के मामले में उनके पैरेंट्स एकाउंट ओपेन कर सकते हैं।  

4. सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना का मकसद बच्चियों का भविष्य सिक्योर करना है। इसके तहत जमा की गई धनराशि पर 8.2% सालाना इंटरेस्ट के साथ इनकम टैक्स में छूट भी दी जाती है। यह एकाउंट सिर्फ 10 साल से कम उम्र की गर्ल्स के लिए ही ओपेन किया जा सकता है। पैरेंट्स सिर्फ दो गर्ल्स के लिए एकाउंट ओपेन कर सकते हैं। एक गर्ल के नाम पर सिर्फ एक एकाउंट ही ओपेन किया जा सकता है। साल भर में एकाउंट में 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख तक डिपॉजिट किया जा सकता है। गर्ल जब 21 साल की होती है, तब यह एकाउंट मैच्योर होता है। इसमें 14 साल तक पैसा जमा किया जा सकता है।

ये भी पढें-पत्नी के नाम पर घर खरीदने के 4 बेनिफिट्स, जानें क्या?...