ओडिशा में 'फानी' के कहर की 10 दहला देने वाली तस्वीरें
3, May 2019, 7:37 PM IST
चक्रवात तूफान फानी ओडिशा में अपना भयावह रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जो धीरे-धीरे 275 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच जाएंगी। पुरी और भुवनेश्वर में फानी ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। राज्य के कई हिस्सों से फानी के कहर की तस्वीरें सामने आई हैं। ओडिशा से 11 लाख 54 हजार से भी ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। फानी के कहर की कुछ ऐसी ही तस्वीरें...।