सोनिया और राहुल गांधी के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से गायब रहने से जम्मू-कश्मीर पर सामान्य हो रहे हालातों तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से नदारद रहे

Team MyNation | Updated : Aug 16 2019, 07:11 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

73वें आजादी के जश्न के दौरान लाल किले पर हो रहे समारोह में पक्ष और विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे। लेकिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नदारद रहे। जिसके बाद सबने स्वाभाविक रुप से सवाल करना शुरु कर दिया। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा चौथ बच्चा पैदा करने पर जिलाधिकारी ने उसे बेशर्म कह कर उसका अपमान किया है। इसके खिलाफ जिले में सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद डीएम साहब की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसी खबर है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में कल से लैंडलाइन सेवा फिर से बहाल की जा सकती है। वहां सोमवार से स्कूल कॉलेज खोले जा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से घाटी में मोबाइल, इंटरनेट और लैंडलाइन फोन सेवाएं अभी तक पूरी तरह बंद रखी गई थीं। लेकिन अलगाववादी नेताओं को जेल में बंद करने के बाद अब घाटी में हालात सामान्‍य हो रहे हैं।
 

Related Video