महाराष्ट्र चुनाव में संजय राउत के भाजपा पर तंज से अयोध्या में फैसले को लेकर यूपी में कड़ी सुरक्षा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

शिवसेना सांसद और मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पा रही

Team MyNation | Updated : Nov 07 2019, 09:19 PM
Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी है। शिवसेना की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। अब पार्टी सांसद और मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पा रही। जम्मू-कश्मीर में बुधवार से हो रही भारी बर्फबारी का असर आम जन-जीवन पर पड़ा है। बर्फबारी के दौरान हुए हादसों में सेना के दो जवानों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। श्रीनगर एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के चलते सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फैसले से पहले देश के सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा है। केंद्र ने अर्धसैनिक बलों के 4,000 जवान भी उत्तर प्रदेश के लिए रवाना कर दिए हैं। वहीं अयोध्या में प्रशासन ने 10 दिसंबर तक धारा-144 लागू कर दी है।

Related Video