कर्नाटक में येदियुरप्पा वाली भाजपा सरकार के विश्वास मत जीतने से यूपी में नवजातों पर मंडराते खतरे तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

कर्नाटक में येदियुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है
 

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

कर्नाटक में येदियुरप्पा की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। राज्य में अब भाजपा की सरकार बन गयी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भाजपा राज्य में अपना मंत्रिमंडल विस्तार करेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में करीब 30 हजार से ज्यादा नवजातों पर गंभीर बीमारी टीबी का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि अस्पतालों से इसकी वैक्सीन खत्म हो गयी है जिसके कारण पैदा होने वाले शिशुओं को ये नहीं लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शामली पुलिस ने एक मदरसे में छापा मार कर चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है जो छात्र बनकर मदरसे में पढ़ रहे थे और मदरसे के संचालक इन्हें संरक्षण मिला हुआ था।

Related Video