महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव रुझान से बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है
 

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे/रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। गठबंधन की 159 सीटों पर बढ़त है। हरियाणा में भाजपा 38 और कांग्रेस को 33 सीटों पर आगे है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी (जजपा) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा के खाते में 10 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों ही राज्यों में भाजपा को करीब 35 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पिछली बार 15 सीटों तक सिमटी कांग्रेस को इस बार 35 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस को इस बार सबसे ज्यादा फायदा राज्य के जाटलैंड और ग्रामीण इलाकों से हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर हुए चुनाव नतीजों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। इसी बीच, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले तय हुआ था। हमारा पक्ष साफ है कि इस फॉर्मूले पर अमल किया जाए। इसमें बड़े भाई और छोटे भाई की कोई बात नहीं है। अब समय आ गया है जो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ तय हुआ था उसको आज लागू करने का.

Read More

Related Video