नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, चार गिरफ्तार

हरियाणा के बहादुरगढ में नकली सिक्के बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपये के सिक्के बनाए जा रहे थे। जिन्हें एक महिला की मदद से होटल, टोल और दूसरी जगहों पर सप्लाई किया जाता था।

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

हरियाणा के बहादुरगढ में नकली सिक्के बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में चोरी छुपे पांच रुपये के सिक्के बनाए जा रहे थे। जिन्हें एक महिला की मदद से होटल, टोल और दूसरी जगहों पर सप्लाई किया जाता था। गणपति धाम में पिछले कई महीनों से नकली सिक्के बनाने का काम चल रहा था। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच में इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फरीदाबाद से तीन पुरुष और 1 महिला को ढाई लाख के नकली सिक्कों के साथ इनोवा कार से गिरफ्तार किया। 

Related Video