पाकिस्तान समर्थक ट्विटर एकाउंट सस्पेंड करने से पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

केन्द्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को कश्मीर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटखनी दी है

Share this Video
  • FB
  • Linkdin
  • Whatsapp

केन्द्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को कश्मीर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पटखनी दी है। जिसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। लेकिन अब मोदी सरकार ने ट्विटर पर भी पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है। मोदी सरकार ने कश्मीर मामले पर गलत बयानबाजी कर रहे पाकिस्तान के दो सौ ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड करा दिया है। जिसके बाद पाकिस्तानी घबराए हुए हैं। देश की सीमा के भीतर चार आतंकियों के दाखिल होने की खबर आ रही है। इसकी पुष्टि खुफिया एजेंसियों ने की है। एजेंसियों का कहना है कि चार आईएसआई के आतंकी देश में दाखिल हो गए हैं और ये अफगानिस्तासन के पासपोर्ट पर देश में घुसे हैं। फिलहाल इस मामले में राजस्थान, गुजरात समेत देश भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी आंतकियों के आत्मघाती हमलों की आशंका है। इसरो के वैज्ञानिकों को आज चंद्रयान-2 पर बड़ी सफलता मिली है। चंद्रयान ने सबसे मुश्किल पड़ाव को पार कर चांद की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इस मिशन की सफलता के बाद भारत भी विश्व के उन तीन देशों में शामिल हो जाएगा जिसने चांद की सतह पर रोवर को उतारा है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन अपने रोवर को चांद पर उतार चुके हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो चंद्रयान अगले महीने 7 तारीख को चांद पर लैंड करेगा।

Related Video